क्रिकेट

IND vs ZIM: BCCI ने शिखर धवन को हटा जिम्बाब्वे दौरे के लिए केएल राहुल को बनया कप्तान

जिम्बाब्वे दौरा के लिए शुरूआत में शिखर धवन को कप्तान बनाया गया था। लेकिन अब चोट से फिट हुए राहुल को यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने राहुल को खेलने की मंजूरी दे दी गई है। राहुल कुछ समय के लिए मैदान से बाहर हो गए थे, जिसमें कोविड-19 का मामला भी शामिल है।
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2022, 9:00 AM IST
shikhar_kl.png
राहुल जिम्बाब्वे वनडे सीरीज में भारत की अगुवाई करेंगे।

KL rahul replaces Shikhar Dhawan: जिम्बाब्वे दौरा के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन की अगुआई में युवा टीम चुनी है। लेकिन इस दौरे के शुरू होने से पहले बोर्ड ने एक चौंकने वाला निर्णय किया है। बीसीसीआई ने नियमित उपकप्तान लोकेश राहुल को जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कप्तान बनाने की घोषणा की है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने 18 अगस्त से शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज के लिए राहुल को खेलने की मंजूरी दे दी गई है। 30 वर्षीय राहुल कुछ समय के लिए मैदान से बाहर हो गए थे, जिसमें कोविड-19 का मामला भी शामिल है।

इस दौरे के लिए शुरूआत में शिखर धवन को कप्तान बनाया गया था। लेकिन चोट से फिट हुए राहुल को कप्तान बनाए जाने के बाद धवन को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा, "बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने केएल राहुल का आकलन किया है और उन्हें जिम्बाब्वे में आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने के लिए मंजूरी दे दी है। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने उन्हें टीम का कप्तान बनाया है और शिखर धवन को उपकप्तान नियुक्त किया है।"

आईपीएल 2022 के समापन के बाद, राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 में भारत की कप्तानी करने वाले थे, लेकिन चोट के कारण चूक गए। यह पता चलने के बाद कि 30 वर्षीय बल्लेबाज को सर्जरी की आवश्यकता होगी। नतीजतन, राहुल इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे से चूक गए थे।

सलामी बल्लेबाज को वेस्टइंडीज और यूएसए के हाल ही में समाप्त दौरे पर वापसी करनी थी, लेकिन कोरोना पॉजिटिव के कारण बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। उन्हें इस महीने के अंत में एशिया कप के लिए भारतीय टीम में पहले ही शामिल किया जा चुका है। भारत के जिम्बाब्वे दौरे के तीनों वनडे हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।

भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान) शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर।

Published on: