3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ VS IND 1st ODI: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, डेवोन कॉनवे भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच से बाहर

Devon Conway ruled out first ODI vs India: भारत के खिलाफ ऑकलैंड में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से पहले न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका लगा। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उन्हें अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 3 Nov 2026, 11:16 AM IST

New Zealand vs India 1st ODI

डेवोन कॉनवे (PHOTO -IANS)

Devon Conway: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मैच 4 नवंबर को होना है। इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड की टीम को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। मंगलवार को ईडन पार्क में अभ्यास सत्र के दौरान कैच लेने की कोशिश में उनकी मैट हेनरी से टक्कर हो गई थी, जिसके बाद उन्हें चोट लगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के मुताबिक, इस घटना के तुरंत बाद दोनों खिलाड़ियों को मेडिकल सहायता दी गई और उनके सिर में लगी चोट की जांच की गई। वहीं, मैट हेनरी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, जबकि डेवोन कॉनवे को आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। जांच में उनके कन्कशन (सिर में चोट लगने के कारण होने वाली समस्या) की पुष्टि हुई है। इसके चलते वह भारत के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में नहीं खेल पाएंगे।

रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन वनडे सीरीज पहले ही हो चुके हैं बाहर

डेवोन कॉनवे न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी है, जिन्हें भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले चोट के कारण मैदान से बाहर होना पड़ा है। मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र तो पहले ही हैमिस्ट्रिंग और कंधे की चोट के चलते वनडे सीरीज से बाहर चुके हैं। विकेटकीपर और ओपनर टिम सीफर्ट को न्यूजीलैंड ने सिर्फ दो वनडे मैचों के लिए चुना था, लेकिन सोमवार को रणनीति में बदलाव करते हुए पूरी सीरीज के लिए उन्हें टीम में बरकरार रखा है।

खबर अपडेट हो रही है