क्रिकेट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी! BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्‍तान के पास है। टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने को लेकर संशय बना हुआ है। इसी बीच बीसीसीआई सचिव राजीव शुक्ला ने कहा है कि भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने पाकिस्तान जाएगी।

less than 1 minute read

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव राजीव शुक्ला ने सोमवार को कहा कि भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी। दरअसल, 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है, लेकिन भारतीय टीम के अभी तक पड़ोसी देश जाने पर संशय है। हालांकि 2023 में भारत की मेजबानी में खेले गए आईसीसी वनडे वनडे कप के लिए पाकिस्तान टीम भारत आई थी।

राजीव शुक्‍ला ने कियाा साफ

राजीव शुक्ला ने कहा, चैंपियंस ट्रॉफी के मामले में हम वही करेंगे, जो भारतीय सरकार हमें करने के लिए कहेगी। हम भारतीय टीम पाकिस्तान तभी भेजेंगे, जब हमें भारत सरकार से मंजूरी मिल जाएगी।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया था ये बयान

वहीं, पिछले महीने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान की यात्रा करने की अनुमति तभी दी जानी चाहिए, जब पड़ोसी देश आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम न दे। इससे पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा है कि वह अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले इस टूर्नामेंट का पूरा आयोजन अपने देश में ही करेगा।

Published on:
07 May 2024 07:39 am
Also Read
View All

अगली खबर