क्रिकेट

BCCI ने रिंकू सिंह को 3 महीने के लिए किया सस्पेंड, बिना परमिशन दुबई में खेल रहे थे टी20 लीग

रिंकू सिंह IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं बीसीसीआई का निलंबन 1 जून से लागू होगा कोई घरेलू या अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाएंगे रिंकू सिंह
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 May 2019, 4:08 PM IST
Rinku Singh

मुंबई। IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले बल्लेबाज रिंकू सिंह पर BCCI ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, बीसीसीआई ने रिंकू सिंह को 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, रिंकू सिंह पर आरोप लगा है कि बिना बोर्ड की परमिशन के दुबई में गैर मान्यता प्राप्त टी20 खेल रहे थे।

1 जून से लागू होगा निलंबन

इस बात की जानकारी जैसे ही बोर्ड को लगी तो बोर्ड ने रिंकू सिंह को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। उत्तरप्रदेश के रहने वाले रिंकू सिंह का ये निलंबन 1 जून से शुरू होगा। इस निलंबन के बाद वो कोई घरेलू या फिर अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सकेंगे।

क्या कहता है बीसीसीआई का नियम

नियम के मुताबिक, किसी भी खिलाड़ी को देश से बाहर किसी टी20 लीग में खेलने के लिए बोर्ड से इजाजत लेनी होती है। साथ ही कोई रिटायर खिलाड़ी ही इस तरह से किसी टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं।

IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं रिंकू सिंह

आपको बता दें कि हाल ही में रिंकू सिंह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए नजर आए थे। आईपीएल में रिंकू सिंह का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इस सीजन के 5 मैचों में रिंकू सिंह ने सिर्फ 37 रन बनाए थे। रिंकू सिंह इंडिया A के लिए भी खेलते हैं।

Published on: