क्रिकेट

वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा है रवि शास्त्री का कार्यकाल, विंडीज दौरे तक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा सकती है BCCI

रवि शास्त्री का कार्यकाल वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा वर्ल्ड कप 30 मई से 14 जुलाई तक चलेगा रवि शास्त्री के बाद कोच का चयन उसी तरह होगा, जैसे कुंबले के इस्तीफे के बाद हुआ था
less than 1 minute read
Mar 20, 2019
Ravi Shastri with Virat Kohli
virat and ravi shastri

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री का वर्ल्ड कप के बाद कार्यकाल खत्म हो रहा है और टीम मैनेजमेंट अभी से उनके कार्यकाल को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। बीसीसीआई के अंदर इस बात पर चर्चा चल रही है कि विश्व कप के बाद रवि शास्त्री कोच रहेंगे या नहीं?

जुलाई-अगस्त में है वेस्टइंडीज दौरा

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि वर्ल्ड कप के बाद रवि शास्त्री का कॉन्ट्रैक्ट वेस्ट इंडीज दौरे तक बढ़ाया जा सकता है। भारतीय टीम को जुलाई अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है।

पहले की तरह ही होगा कोच का चयन

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, ”जैसे पिछली बार अनिल कुंबले के इस्तीफे (जुलाई 2017) के बाद कोच का चयन हुआ था इस बार भी उसी तरह से किया जाएगा।” बीसीसीआई जल्दी ही नए कोच को लेकर विज्ञापन देने वाली है।

30 मई से 14 जुलाई तक चलेगा वर्ल्ड कप

विश्व कप का आयोजन 30 मई से लेकर 14 जुलाई तक किया जाना है। भारतीय टीम को इसके बाद जुलाई में वेस्टइंडीज़ के दौरे पर जाना है। खबर के मुताबिक विश्व कप और वेस्टइंडीज दौरे पर जाने के बीच ही टीम के नए कोचिंग स्टाफ का चुनाव हो सकता है।

- इस वक्त टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री है जबकि बॉलिंग कोच भरत अरुण और बल्लेबाजी कोच संजय बांगर हैं। टीम के फील्डिंग कोच की भूमिका आर. श्रीधर निभा रहे हैं।

Published on:
20 Mar 2019 01:07 pm