क्रिकेट

Ben Stokes Retirement Controversy: संन्यास के वीडियो से नाखुश बेन स्टोक्स, ICC की आपत्ति पर दो शब्दों में दिया करारा जवाब

Ben Stokes retirement controversy: इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर बेन स्टोक्स के संन्यास के वीडियो पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आईसीसी (ICC) ने भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के उल्लंघन को लेकर ईसीबी (ECB) से जवाब मांगा है, जिसपर स्टोक्स ने करारा जवाब दिया।
2 min read
Jul 09, 2026
Ben Stokes retirement controversy, ICC probes ECB dressing room video, Ben Stokes sack him post, Ben Stokes retirement Trent Bridge Test,
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Photo - IANS)

Ben Stokes retirement controversy: इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने पिछले महीने (28 जून) न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के दौरान अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। लेकिन अब स्टोक्स के इस इमोशनल संन्यास पर मैदान के बाहर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आईसीसी (ICC) ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) को एंटी-करप्शन (भ्रष्टाचार विरोधी) नियमों के उल्लंघन के मामले में घेरा है, जिसपर स्टोक्स ने सिर्फ दो शब्दों का ट्वीट करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के चौथे दिन टी ब्रेक (चाय ब्रेक) से 15 मिनट पहले ईसीबी (ECB) ने स्टोक्स के संन्यास की खबर को पब्लिक किया था। इसके साथ ही बोर्ड ने ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें स्टोक्स मैच शुरू होने से पहले सुबह अपने साथी खिलाड़ियों को रिटायरमेंट के फैसले के बारे में बता रहे थे और खिलाड़ी भावुक हो रहे थे।

बीबीसी (BBC) की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के चलते रहने के दौरान ड्रेसिंग रूम (PMOA) के अंदर का वीडियो और ऑडियो जारी करना आईसीसी (ICC) के नियमों के खिलाफ है। एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल के तहत मैच खत्म होने से पहले ड्रेसिंग रूम की कोई भी रिकॉर्डिंग बाहर नहीं आनी चाहिए। इसी बात को लेकर आईसीसी ने ईसीबी (ECB) से जवाब मांगा है।

बेन स्टोक्स ने दो शब्दों में दिया जवाब

जैसे ही यह विवाद बढ़ा, बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आईसीसी की इस आपत्ति पर तंज कसते हुए सिर्फ दो शब्द लिखे, 'Sack him' (यानी इसे नौकरी से निकालो)। स्टोक्स का यह बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मेंटल हेल्थ और भविष्य पर स्टोक्स का बयान

पिछले 15 साल से इंग्लैंड क्रिकेट की रीढ़ रहे स्टोक्स ने साफ किया है कि यह फैसला उन्होंने अपनी भलाई के लिए लिया है। उन्होंने कहा कि वह मानसिक रूप से काफी उतार-चढ़ाव से गुजर चुके हैं और अब खुद पर और ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहते। हालांकि, वह अपने बचपन के क्लब डरहम के लिए काउंटी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे क्योंकि वह खेल से अपना प्यार बनाए रखना चाहते हैं।

Also Read
View All
वर्ल्ड कप जिताने वाले संजू सैमसन को ही टीम से निकाला, फैसले से नाखुश आर अश्विन ने BCCI को घेरा, बोले- यह बिल्कुल नाइंसाफी है

IND vs ENG, One-off Test: भारत और इंग्लैंड के बीच ज्यादार मैच हुए हैं ड्रा, कल से लॉर्ड्स में खेला जाएगा ऐतिहासिक मैच, देखें रिकॉर्ड

आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर सचिन तेंदुलकर ने अनोखे अंदाज़ में दी सौरव गांगुली को बधाई, ‘दादा’ ने दिया ये जवाब

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के नाम और फोटो के गलत इस्तेमाल पर दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया समन

‘पैसे बचाने के लिए कॉलेज और घूमना-फिरना सब छोड़ दिया’, श्रेयस अय्यर की बहन ने बताया भाई के संघर्ष का सच