14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI 4th T20: तूफानी अर्धशतक ठोक संजू सैमसन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टीम इंडिया का भी बड़ा कारनामा

India vs West Indies 4th T20, Sanju Samson Fifty: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन ने 23 गेंदों में 56 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि शिमरन हेटमायर ने शानदार कैच लेकर उन्हें पवेलियन भेजा।
2 min read
Google source verification
Sanju Samson

संजू सैमसन (फोटो- IANS)

Sanju Samson Fifty in IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे चौथे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन ने सिर्फ 23 गेंदों में 56 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत की पारी में जब 3.4 ओवर की गेंदबाजी हुई थी, तब संजू ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह दुनिया के किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज अर्धशतक है। हालांकि नामीबिया केजैन फ्राईलिंक्स भी जिम्बाब्वे के खिलाफ ये कारनामा कर चुके हैं। उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने तीन ओवर में ही 50 रन पूरे कर एक बड़ा कारनामा किया। हालांकि, पावरप्ले में पहुंचने से पहले ही संजू सैमसन पवेलियन लौट गए। संजू ने इस मुकाबले में 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

छक्का मारने की कोशिश में गंवाया विकेट

पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन ने स्क्वायर लेग की तरफ छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन बाउंड्री लाइन पर खड़े शिमरन हेटमायर ने शानदार कैच लपककर भारतीय टीम को पहला झटका दे दिया। संजू ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। वह 23 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। जब संजू पवेलियन लौटे, तब भारतीय टीम का स्कोर 60 रन था और इसमें उनका योगदान 56 रन का था, जबकि अभिषेक शर्मा ने तब तक सिर्फ तीन गेंदों में दो रन बनाए थे।

इस मुकाबले में भारतीय टीम 248 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है, जो वेस्टइंडीज ने दिया है। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत के सामने अब तक का वेस्टइंडीज द्वारा दिया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। इससे पहले 2016 में लॉडरहिल में खेले गए टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 246 रन का लक्ष्य रखा था।

शाई होप ने फिर जड़ा शतक

इससे पहले श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत एक बार फिर शानदार रही और टीम ने पावरप्ले में भारत के खिलाफ 79 रन जोड़ दिए। हालांकि जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी, तो उसने 6 ओवर में 80 रन जोड़ दिए। इस मुकाबले में शिमरन हेटमायर ने 12 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन की पारी खेली, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए। इसके अलावा शाई होप एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते नजर आए और 50 गेंदों में 102 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और नौ छक्के जड़े।

भारत की ओर से मयंक यादव और अर्शदीप सिंह की सबसे ज्यादा पिटाई हुई, जिन्होंने चार ओवर में 52-52 रन खर्च किए। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने भी तीन ओवर में 39 रन लुटाए, जबकि नमन धीर ने एक ही ओवर में 19 रन खर्च कर दिए। अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।