क्रिकेट

आईपीएल इतिहास के तीन सर्वश्रेष्ठ कप्तान, हैरान करने वाले हैं ये आंकड़े

2008 से अब तक IPL के 17 सीजन हो चुके हैं, लेकिन आठ टीमों के कप्तान ही इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने में कामयाब हो सके हैं।

2 min read

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। तब से अब तक इस प्रतियोगिता के 17 सीजन हो चुके हैं, लेकिन अब तक 8 टीमों के कप्तान ही इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने में कामयाब हो सके हैं। आईपीएल के प्रारूप के अलावा भारत और विदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के खिताब जीतने को बेहद चुनौतीपूर्ण बनाते हैं। वहीं, IPL ट्रॉफी जीतने के लिए टीम को असाधारण नेतृत्व की जरूरत होती है। आइए, IPL 2025 मेगा नीलामी से पहले उत्कृष्ट रिकॉर्ड वाले शीर्ष तीन IPL कप्तानों पर डालते हैं एक नजर....

महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। उन्होंने आईपीएल में 226 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व किया है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने 16 साल के करियर में सबसे अधिक जीत (133) और संयुक्त रूप से सबसे अधिक खिताब (5) जीते हैं। उनके नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया है। 50 या अधिक मैचों में अपनी टीम का नेतृत्व करने वाले कप्तानों में भी एमएस धोनी का जीत प्रतिशत (58.84) सबसे अच्छा है।

रोहित शर्मा

रोहित ने बतौर कप्तान आईपीएल मेंं 158 मैचों में टीम का नेतृत्व किया है। धोनी की अपेक्षा मुंबई टीम का बेहद कम संख्या में नेतृत्व करने के बावजूद बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने संयुक्त रूप से 5 IPL खिताब जीते हैं। इसके अलावा रोहित के पास IPL में कप्तान के रूप में दूसरी सबसे अधिक जीत (87) करने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा टॉप-10 में कप्तान के तौर पर दूसरा सर्वश्रेष्ठ जीत प्रतिशत (55.06) है।

गौतम गंभीर

रोहित और धोनी के अलावा गौतम गंभीर एक से अधिक IPL खिताब जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। 2009 से 2018 तक दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का नेतृत्व किया। गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 2012 और 2014 में दो खिताब जीतने में सफल रहे। बाएं हाथ के खिलाड़ी का कप्तान के तौर पर टॉप-10 में जीत प्रतिशत तीसरा सबसे अच्छा (55.03) प्रदर्शन है।

आईपीएल इतिहास के तीन बेहतरीन कप्तान का रिकॉर्ड 

महेंद्र सिंह धोनी (2008-2023) - चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब दिलाया - कुल 226 मैच में 133 जीते और 91 हारे

रोहित शर्मा (2013-2023)- मुंबई इंडिया को 5 खिताब दिलाया - कुल 158 मैच में 87 जीते और 67 हारे

गौतम गंभीर (2009-2018)- DC और KKR- केकेआर को 2 खिताब दिलाया - कुल 129 मैच में 71 जीते और 57 हारे

Also Read
View All

अगली खबर