क्रिकेट

शर्मनाक हार पर बोले भुवनेश्वर कुमार, इस खिलाड़ी की मैच में खली कमी

भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि आज टीम ने अपने नियमित कप्तान विराट कोहली को मिस किया।
2 min read
Jan 31, 2019
Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar Kumar

हेमिल्टन। न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ गया। इस मैच में भारतीय टीम ने दो बदलाव किए थे। कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को इस मैच में आराम देकर उन दोनों की जगह शुभमन गिल और खलील अहमद को मौका दिया गया था। दोनों ही खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए।

कोहली को टीम इंडिया ने किया मिस

मैच के बाद भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार की बड़ी वजह बताई। उन्होंने बताया कि टीम ने आज अपने नियमित कप्तान विराट कोहली को बहुत मिस किया। भुवी ने कहा, “कभी-कभी एक टीम के लिए इस तरह के मैच आते हैं, लेकिन आप हमारी पिछले एक-दो सालों की क्रिकेट को देखों, तो हमने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है, आपकों इस तरह के मैचों से बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। इस तरह के मैचों से आपकों सबक मिलता है और आप आगे के मैचों में इस तरह की गलती नहीं करते हो। हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा, कि हम अपनी गलतियों पर सुधार करें।”

हम कोहली पर पूरी तरह डिपेंड भी नहीं रह सकते- भुवी

भुवी ने आगे कहा कि हमने आज अपने नियमित कप्तान को मिस किया, वैसे एक बड़े खिलाड़ी के ना होने से युवा खिलाड़ी को मौका मिलता तो ये अच्छा है। वैसे भी हम विराट पर पूरी तरह डिपेंड नहीं रह सकते।

हेमिल्टन की पिच बहुत मुश्किल थी- भुवनेश्वर

भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि हमने दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में अच्छी क्रिकेट खेली है, यहां तक कि न्यूजीलैंड को शुरु की तीनों मैचों में हराया है। हेमिल्टन की पिच को लेकर भुवी ने कहा कि ये पिच बहुत ही मुश्किल थी, गेंद स्विंग हो रही थी।

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पूरी टीम 91 रनों पर ढेर हो गई और न्यूजीलैंड को 92 रन का छोटा लक्ष्य हासिल करने के लिए दिया।

Published on:
31 Jan 2019 05:52 pm