क्रिकेट

SMAT 2026: आयुष लोहारुका के अर्धशतक से बिहार ने दिल्ली को 2 विकेट से हराया

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार ने दिल्ली को 2 विकेट से हराया। यश ढुल के 125 रन के बावजूद बिहार ने 225 रनों का लक्ष्य हासिल कर रोमांचक जीत दर्ज की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 1:37 PM IST
Delhi vs Bihar SMAT 2026
आयुष लोहारुका। (Photo - X/@imsyedhussain)

Delhi vs Bihar: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को दो विकेट से रोमांचक शिकस्त दी। दिल्ली ने यश धुल के तूफानी शतक से निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 224 रन बनाए थे। इसके जवाब में बिहार ने 19.5 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

आयुष लोहारुका का तूफानी अर्धशतक

इंदौर के द डेली कॉलेज मैदान पर बुधवार को 225 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की शुरुआत खराब रही। आशीष कुमार महज 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आयुष लोहारुका ने 22 गेंदों में 50 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को संभाला और तेज गति से रन बनाए।

वहीं, बिपिन सौरभ ने महज 19 गेंदों में 49 रन जड़ दिए। मयंक कुमार ने भी 13 गेंदों पर 24 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इन शानदार पारियों की बदौलत बिहार ने दो विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर यादगार जीत दर्ज की।

आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं थे। वह 20 नवंबर से दोहा में शुरू होने वाले एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारतीय टीम की ओर से खेलेंगे। इस टूर्नामेंट में इंडिया ए अपने अभियान की शुरुआत नेपाल के खिलाफ करेगी।

खबर अपडेट हो रही है..

Updated on:
18 Nov 2026, 1:37 PM IST
Published on: