क्रिकेट

Ranji Trophy में हरियाणा के गेंदबाजों का कमाल, बिहार के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। बिहार की पूरी टीम पहली पारी में महज 78 रन पर ढेर हो गई।

2 min read

Ranji Trophy 2024: भारतीय क्रिकेट का घरेलू सीजन शुरू हो गया है। दलीप ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी के बाद अब रणजी ट्रॉफी भी रोमांच से भरपूर नजर आ रहा है। रोहतक में खेले जा रहे टूर्नामेंट के शुरुआती एलीट ग्रुप-सी मैच में शुक्रवार को हरियाणा के खिलाफ बिहार ने रणजी ट्रॉफी इतिहास में अपना दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर दर्ज किया।

पहली पारी में बिहार 78 रन पर ऑलआउट

दरअसल, हरियाणा ने बिहार के खिलाफ टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। रही सही नियमित अंतराल पर गिरते विकेट ने पूरी कर दी। बिहार की पूरी टीम पहली पारी में महज 78 रन पर ढेर हो गई। इसके लिए टीम ने पहले सत्र में 28.3 ओवर ही खेले। बिहार के लिए अनुज राज ने सर्वाधिक 29 रन जबकि सकीबुल गनी ने 20 रन और वीर प्रताप सिंह ने 13 रन की पारी खेली।

हरियाणा के अमन कुमार चमके

हरियाणा के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और शुरुआत से ही बिहार की टीम पर दबदबा बनाए रखा। अमन कुमार ने पहली पारी में सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। उन्होंने 7 ओवर में 4 मेडन फेंके और मात्र 18 रन दिए। उनके अलावा सुमित, जयंत और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट चटकाए और निशांत सिंधु ने 1 भी विकेट झटके।

रणजी ट्रॉफी में बिहार का दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर

बिहार का सबसे न्यूनतम स्कोर 60 रन है, जिसे उसने 2018 में उत्तराखंड के खिलाफ बनाया था। इसके बाद बाद दूसरा न्यूनतम स्कोर (78 रन) बिहार ने हरियाणा के खिलाफ जारी रणजी ट्रॉफी मुकाबले में बनाया है। बिहार ने इसके अलावा 2003 में मध्य प्रदेश के खिलाफ अपना तीसरा न्यूनतम स्कोर 85 रन बनाया।

Updated on:
11 Oct 2024 05:24 pm
Published on:
11 Oct 2024 05:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर