14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोनी की इस सीक्रेट सलाह ने उड़ाए सबके होश, CSK के 14 करोड़ वाले खिलाड़ी को दी खास हिदायत!

CSK, MS Dhoni: 14.2 करोड़ की भारी कीमत पर बिके प्रशांत वीर से पहली बार मिलते ही MS धोनी ने उन्हें क्रिकेट की नहीं, बल्कि एक खास पर्सनल सलाह दी थी। जानें क्या थी वो धोनी की सीक्रेट हिदायत और संजू सैमसन ने CSK ज्वाइन करने पर क्या कहा?

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Mar 17, 2026

MS Dhoni ruled out

महेंद्र सिंह धोनी (Photo - IANS)

MS Dhoni Advice: IPL 2026 की नीलामी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कैंप में हलचल तेज है। लेकिन इस बार चर्चा क्रिकेट की नहीं, बल्कि महेंद्र सिंह धोनी की उस सलाह की हो रही है जो उन्होंने टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी को दी है। धोनी अपनी कप्तानी के लिए तो मशहूर हैं ही, लेकिन इस बार उन्होंने बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए पैसे बचाने का पाठ पढ़ाया है।

सबसे बड़ी बोली में आए प्रशांत

CSK ने इस बार नीलामी में भारी-भरकम बोली लगाकर ऑलराउंडर प्रशांत वीर को 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ चली लंबी जंग के बाद प्रशांत चेन्नई में शामिल हुए।

CSK के खिलाड़ी को धोनी की यूनिक सलाह

चेन्नई में एक इवेंट के दौरान प्रशांत ने खुलासा किया कि जब उनकी धोनी से पहली मुलाकात हुई, तो माही ने क्रिकेट की बात ही नहीं की। प्रशांत ने बताया, 'फिलहाल हमारी क्रिकेट को लेकर ज्यादा बात नहीं हुई है। उन्होंने मुझसे सबसे पहले यही कहा कि अपने पैसे बचाकर रखना और इन्हें फालतू की चीजों पर खर्च मत करना।' धोनी की यह सादगी और नए खिलाड़ियों के प्रति उनकी चिंता ने फैंस का दिल जीत लिया है।

संजू सैमसन भी धोनी से सीखने को बेताब

सिर्फ प्रशांत ही नहीं, टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन भी इस बार पीले रंग (CSK) की जर्सी में नजर आएंगे। राजस्थान रॉयल्स का लंबा साथ छोड़ने के बाद संजू अब धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करेंगे। संजू ने कहा, 'मैंने माही भाई से फोन पर बात की है, लेकिन उनके साथ एक ही टीम में खेलना मेरे लिए बहुत बड़ा मौका है। मैं उनसे बहुत कुछ सीखना चाहता हूं।'

पुरानी टीम के खिलाफ खेलेंगे संजू

दिलचस्प बात यह है कि 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही है। संजू पहली बार अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। उन्होंने साफ कर दिया कि मैदान पर वो भावनाओं को बीच में नहीं आने देंगे और चेन्नई के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।