क्रिकेट

Birthday Special : इस मामले में विराट कोहली से भी आगे हैं रैना, 16 साल की उम्र में किया था डेब्यू

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले रैना कभी भारतीय टी20 टीम का अहम हिस्सा थे लेकिन पिछले कुछ समय से वे भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष कर रहे हैं। 18 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी के नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं जो विराट कोहली भी नहीं तोड़ सकते।
2 min read
raina
Birthday Special : इस मामले में विराट कोहली से भी आगे हैं रैना, 16 साल की उम्र में किया था डेब्यू

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर सुरेश रैना का आज 32वां जन्मदिन है। 27 नवंबर 1986 को उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में जन्मे बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में खूब नाम कमाया है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले रैना कभी भारतीय टी20 टीम का अहम हिस्सा थे लेकिन पिछले कुछ समय से वे भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष कर रहे हैं। 18 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी के नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं जो विराट कोहली भी नहीं तोड़ सकते।

रैना के नाम हैं कुछ अनोखे रिकॉर्ड -
जी हां! भारत की ओर से सबसे पहले तीनों फॉरमैट में सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम ही दर्ज है। रैना के बाद रोहित शर्मा और फिर लोकेश राहुल ने ये कारनामा किया है। इसके अलावा रैना 12वें ऐसे भारतीय बल्लेबाज थे, जिसने अपने डेब्यू टेस्ट में सेंचुरी ठोकी है। श्रीलंका के खिलाफ साल 2010 में डेब्यू किया था। हालांकि, कोलंबो में दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला ड्रॉ हुआ था। इस मैच में रैना ने 120 रन की शतकीय पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाए थे। वह ऐसा करने वाले भारत के 12वें खिलाड़ी बने थे।

मात्र 16 साल की उम्र में किया फर्स्ट क्लास डेब्यू -
साल 2003 में सुरेश रैना ने उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में शामिल हुए और असम के खिलाफ डेब्यू किया था, लेकिन वह उस सीजन में दूसरा मैच नहीं खेल पाए। इसी साल वह अंडर-19 एशियन वन-डे चैंपियनशिप के पाकिस्तान का दौरा किए थे। रैना ने साल 2004 में अंडर-19 विश्व कप में अपनी बल्लेबाजी से कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाए। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक लगाया था। उस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 38 गेंदों पर 90 रन था। रैना को आईपीएल का सबसे अच्छा खिलाड़ी माना जाता है। आईपीएल में सबसे पहले 3000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड रैना के नाम ही दर्ज है। रैना इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 और वनडे वर्ल्ड कप में सेंचुरी ठोकी है।

Published on:
27 Nov 2018 11:09 am