क्रिकेट

यूएन में पाक पीएम इमरान खान के भाषण पर भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने साधा निशाना

गौतम गंभीर ने ट्वीट कर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के यूएन बयान पर निशाना साधते हुए इशारों में कहा कि यह उनका चरित्र बताता है।
less than 1 minute read
Gautam Gambhir

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में दिए गए उनके भाषण पर जमकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि यूएन में दिए गए भाषण उसके चरित्र और बौद्धिकता के बारे में बताता है।

ट्वीट कर पीएम मोदी के बयान से की तुलना

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर लोकसभा में सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के यूएन में दिए गए भाषण की तुलना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करते हुए ट्वीट किया कि यूएन में हर देश को 15 मिनट का समय दिया गया था। इसमें कोई क्या करता है, यह उसका चरित्र और बौद्धिकता बताता है। इस दौरान अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां शांति और विकास की बात की, वहीं पाकिस्तानी सेना की कठपुतली इमरान खान ने न्यूक्लियर वॉर की धमकी दी। यह वही शख्स हैं, जिन्होंने कभी कश्मीर में शांति को बढ़ावा देने की बात कही थी।

मोदी ने युद्ध नहीं बुद्ध पर बल दिया था

बता दें कि मोदी ने यूएनजीसीए में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है, जबकि इमरान ने युद्ध को तरजीह दी थी।

Published on:
28 Sept 2019 08:47 pm
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा