क्रिकेट

भारतीय टीम के लिए अनमोल हैं महेंद्र सिंह धोनी- ब्रैंडन मैक्कलम

महेंद्र सिंह धोनी पर होगी सभी की नजरें। इंग्लैंड में अपना अंतिम वर्ल्ड कप खेलेंगे धोनी। धोनी की बल्लेबाज़ी का पुनर्जन्म देखने को मिला- मैक्कलम।
less than 1 minute read
May 19, 2019
MS Dhoni
MS Dhoni

मुंबई। 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस के मन में यह उत्सुकता है कि उनकी फेवरेट टीम और खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करेंगे।

भारत में महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा प्रशंसक वर्ग है। संभवतया धोनी का यह अंतिम वर्ल्ड कप भी हो, ऐसे ज्यादातर फैंस की नजरें धोनी पर टिकी होंगी। धोनी के ही बहुत बड़े प्रशंसक न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कलम ने उनकी जमकर तारीफ की है।

एक कार्यक्रम के तहत भारत दौरे पर आए मैक्कलम ने कहा, "वह (धोनी) भारतीय टीम के लिए अनमोल हैं। उनके पास खेल के लिए एक सोच के साथ-साथ उनके दिमाग में एक खाका भी है। वह जब क्रीज पर आते हैं और मैच को पूरी तरह पढ़ लेते हैं तो फिर वह विपक्षी टीम को हमेशा दबाव में रखते हैं। उनकी फिटनेस बहुत अच्छी रही है और हाल के दिनों में उन्होंने गेंद को अच्छे से सीमा रेखा के पार भेजा है।"

इसी कार्यक्रम में उपस्थित रहे इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज़ केविन पीटरसन ने धोनी की हालिया फॉर्म को लेकर कहा, "उनकी शांति, उन्हें इस बात को परखने की क्षमता देती है कि उनके सामने क्या है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह किस स्थिति में है।"

उन्होंने कहा, "इस साल आईपीएल में सबसे अच्छी बात, धोनी की बल्लेबाज़ी का पुनर्जन्म देखने को मिला। उन्होंने गेंदबाज़ों पर कई आक्रमण किए।"

Published on:
19 May 2019 09:05 pm