क्रिकेट

T20 World Cup 2024: ब्राइन लारा की चार सेमीफाइनलिस्ट टीम देखकर चकरा जाएगा सिर, चौथा नाम चौंकाने वाला

ब्रायन लारा के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड इस बार सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएंगे। उन्होंने भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान को चुना है। अफगानिस्तान का नाम बेहद चौंकाने वाला है।

less than 1 minute read

Brian Lara, T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज और यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी टीमों ने कमर कस ली है। भारत 5 जून से आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इससे पहले क्रिकेट के कई दिग्गजों ने फाइनलिस्ट और सेमीफाइनलिस्ट टीमों को लेकर भविष्यवाणी की हैं। इसमें वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा का प्रिडिक्शन सबसे चौंकाने वाला है।

लारा के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड इस बार सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएंगे। उन्होंने भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान को चुना है। अफगानिस्तान का नाम बेहद चौंकाने वाला है। हालांकि अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जिरदार प्रदर्शन कर सब को चौंकाया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

इतना ही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले भारत के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भी अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया था और भारत को कड़ी टक्कर दी थी। बता दें आईपीएल 2024 में हिस्सा लेने के बाद भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ी न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली बाद में टीम से जुड़ेंगे। वह मिनी ब्रेक पर हैं।

भारत एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच खेलेगा, जिसे कोहली मिस कर सकते हैं। भारतीय टीम पांच जून को आयरलैंड के विरुद्ध अपने अभियान का आगाज करेगी। भारत की चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 9 जून को भिड़ंत होगी। भारत ने साल 2013 के बाद से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। ऐसे में टीम इस वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत का सूखा खत्म करना चाहेगी।

Also Read
View All

अगली खबर