क्रिकेट

जसप्रीत बुमराह, रूट और अफरीदी ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए नामित

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन के चलते 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए नामित किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2021, 9:02 PM IST
jasprit_bumrah.jpg

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को अगस्त 2021 के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित किया गया है। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए नौ विकेट अपने नाम किए थे, जबकि लॉर्डस में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मोहम्मद शमी के साथ 89 रनों की साझेदारी की थी जिसके चलते भारत ने उस टेस्ट को जीता था।

जो रूट ने भारत के खिलाफ तीनों टेस्ट मैचों मं लगाए थे शतक
इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने भारत के खिलाफ पहले तीनों टेस्ट में शतक लगाया। रूट के तीसरे टेस्ट के शतक के दम पर मेजबान टीम ने तीसरा टेस्ट जीत कर सीरीज में एक-एक से बराबरी कर ली थी। अगस्त के महीने में खेले गए पाकिस्तन और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों में अफरीदी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 18 विकेट अपने नाम किए थे।

थाईलैंड की नट्टाया बूचथम और आयरलैंड की गैबी लुईस और इमियर रिचर्डसन की जोड़ी को अगस्त 2021 के लिए महिला आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामांकित किया गया है।
लुईस और रिचर्डसन की जोड़ी ने अगस्त में आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप यूरोप क्वालीफायर में आयरलैंड की चार में से तीन जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।

टूनार्मेंट के शुरूआती गेम में जर्मनी पर 164 रन की जीत के दौरान लुईस महिलाओं के टी 20 में शतक बनाने वाले आयरलैंड के पहले खिलाड़ी बने। लुईस की पारी में 11 चौके और तीन छक्के थे और उनकी 105 गेंदों में सिर्फ 60 रन थे।इस बीच, रिचर्डसन को यूरोप क्वालिफायर में प्लेयर ऑफ द टूनार्मेंट चुना गया, बल्ले और गेंद दोनों के साथ उनके योगदान दिया था। उन्होंने 4.19 के औसत से सात विकेट लिया और बल्ले से 76 रन बनाए।

Published on:
Also Read
View All
‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर