क्रिकेट

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकट चटका रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 151 रनों पर ही ढेर कर दिया। इस शानदार प्रदर्शन का पूरा श्रेय भारतीय तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जाता है। बुमराह ने इस पारी में छह विकेट चटकाए और 39 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ा दिया।  
less than 1 minute read
bumrah
बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकट चटका रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे के नाम से मशहूर इस टेस्ट मैच में भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए विशाल स्कोर के सामने आस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई। भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 151 रनों पर ही ढेर कर दिया। इस शानदार प्रदर्शन का पूरा श्रेय भारतीय तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जाता है। बुमराह ने इस पारी में छह विकेट चटकाए और 39 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ा दिया।

डेब्यू ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज -



































खिलाड़ीसालविकेट
जसप्रीत बुमराह201845*
दिलीप दोषी197640
वेंकटेश प्रसाद199637
नरेंद्र हिरवानी198836
एस श्रीसंत200635

बुमराह ने बनाया ये रिकॉर्ड -
बुमराह ने 6 विकेट हासिल कर के ऑस्ट्रेलिया की टीम की कमर तोड़ दी। जसप्रीत बुमराह ने शॉन मार्श को आउट करते ही टेस्ट में डेब्यू वाले साल में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज़ बन गए है। मार्श को आउट करते ही बुमराह ने दिलीप दोषी को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 1979 में अपने टेस्ट डेब्यू साल में ही 40 विकेट हासिल किए थे। वहीं इसी साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले बुमराह ने 9 मैच की 17 पारियों में 22.73 की औसत से 45 हासिल किए है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देकर 6 विकेट रहा है।

Published on:
28 Dec 2018 12:50 pm