आरसीबी (RCB) के खिलाफ 48वें मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने आईपीएल इतिहास में अपने नाम किया नया रिकॉर्ड। बने आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज....
नई दिल्ली। आईपीएल का 13वां सीजन जैसे—जैसे आगे बढ़ रहा है और ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है। अब तक कई खिलाड़ी इस सीजन में आईपीएल के इतिहास में अनोखे रिकॉर्ड बना चुके हैं। अब इस लिस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)का नाम भी जुड़ गया है। बुमराह ने आईपीएल कॅरियर में 5 बार एक ओवर में विकेट लेने का कमाल कर दिखाया है। यह रिकॉर्ड उन्होंने आरसीबी (RCB) के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली को आउट कर अपने नाम किया। कोहली को आउट करने के साथ बुमराह ने आईपीएल में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए।
100 विकेट लेने पहले तेज गेंदबाज
बुमराह भारत के ऐसे इकलौते तेज गेंदबाज है, जो आईपीएल में 100 विकेट और टी2 क्रिकेट में 200 विकेट लेने में सफल रहे हैं। वैसे टी20 में 200 विकेट लेने पहले बुमराह छठें गेंदबाज हैं। बुमराह से पहले टी20 में पीयूष चावला, अमित मिश्रा, अश्विन, हरभजन सिंह और चहल 200 विकेट चटका चुके हैं।
चावला टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
पीयूष चावला भारत की और से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह टी20 में 257 विकेट ले चुके हैं। अमित मिश्रा ने 256 विकेट लिए हैं। अश्विन ने अब तक 244 विकेट चटकाए हैं, तो वहीं हरभजन सिंह ने 235 विकेट लिए हैं। युजवेंद्र चहल के नाम अब तक 205 विकेट दर्ज हैं।
आईपीएल 2020 के 48वें मुकाबले में मुंबई ने आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। कोहली की टीम 6 विकेट पर 164 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से देवदत्त पेडिक्कल ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 5 विकेट से हराया।