13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SA vs AUS 1st Test: पैट कमिंस ने तोड़ा 28 साल पुराना रिकॉर्ड, डरबन टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल डाली तूफानी पारी

Pat Cummins Breaks World Record: डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने 12 गेंदों मे 32 रन ठोककर इतिहास रच दिया। उन्होंने इस पारी की बदौलत 28 साल पुराना टेस्ट रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
2 min read
Google source verification
Pat Cummins Break 28 year old record

पैट कमिंस (फोटो- IANS)

Pat Cummins Breaks World Record: डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने 12 गेंदों मे 32 रन ठोककर इतिहास रच दिया। उन्होंने इस पारी की बदौलत 28 साल पुराना टेस्ट रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। उन्होंने टेस्ट पारी में 266 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर निक्सन मैक्लीन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैक्लीन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही 1998 में 12 गेंदों में 31 रन की पारी खेल ये रिकॉर्ड बनाया था। कमिंस की इस पारी ने ऑस्ट्रेलिया को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

आखिरी 10 ओवर में कूटे 97 रन

पैट कमिंस की इस तूफानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 10 ओवर में 97 रन बनाए। कमिंस ने 12 गेंदों में 4 छक्के लगाए। कमिंस कम से कम 30 रन की पारी वाली बल्लेबाजी में सबसे तेज स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाली दुनिया के तीसरे और ऑस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज बन गए। साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के उमेश यादव ने 10 गेंदों में 31 रन बना दिए थे। यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग हैं, जिन्होंने 2004 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही 11 गेंदों में 31 रन की पारी खेली थी।

टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 30 रन)

खिलाड़ीखिलाफरनखेली गई गेंदेंस्ट्राइक रेटमैदानसाल
उमेश यादवदक्षिण अफ्रीका3110310.00रांची2019
स्टीफन फ्लेमिंगदक्षिण अफ्रीका3111281.81ऑकलैंड2004
पैट कमिंसदक्षिण अफ्रीका3212266.66डरबन2026
निक्सन मैक्लीनदक्षिण अफ्रीका3112258.53गेबरहा1998
अब्दुल रज्जाकजिम्बाब्वे4317252.94हरारे2011

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए थे। एडेन मार्करम 45 और वियान मुल्डर 5 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान टेंबा बावुमा सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 390 रन बनाए थे और जवाब में साउथ अफ्रीका की पहली पारी सिर्फ 284 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 314 रन बनाकर घोषित कर दी। इस तरह साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 421 रन का लक्ष्य मिला। अब ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में मजबूत पकड़ बना ली है।