क्रिकेट

KKR के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने गर्लफ्रेंड से की शादी, जानें क्या करती है दुल्हन

Cameron Green Weds Emily Redwood: IPL के सबसे महंगे विदेशी और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने अपनी गर्लफेंड के साथ शादी रचा ली है। आइये आपको बताते हैं कि उनकी दुल्‍हन एमिली क्‍या करती हैं?
2 min read
Sep 13, 2026
Cameron Green Weds Emily Redwood
क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करते कैमरून ग्रीन और एमिली रेडवुड। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/mufaddal_vohra)

Cameron Green Weds Emily Redwood: ऑस्ट्रेलिया के स्‍टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने शादी रचा ली है। उन्‍होंने क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ अपनी गर्लफ्रेंड संग शादी रचाई है। ज्ञात हो कि कैमरून ने पिछले साल ही फरवरी में अपनी गर्लफ्रेंड एमिली रेडवुड के साथ सगाई की थी। दोनों ने शादी के बाद रिसेप्‍शन पार्टी भी दी, जिसमें उन्‍होंने अपने करीबी लोगों को आमंत्रित किया। अब सोशल मीडिया पर उनकी शादी और रिसेप्‍शन की फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। आइये आपको बताते हैं कि उनकी दुल्‍हन एमिली कौन हैं और क्‍या करती हैं?

पर्थ के कोटेस्लो स्थित सिविक सेंटर ग्राउंड में हुई शादी

कैमरून ग्रीन अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर एमिली के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बता दें कि इस कपल ने 4 सितंबर को रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे का साथ निभाने की कस्‍मे खाई हैं। तस्वीरों में 27 वर्षीय ग्रीन क्लासिक ब्लैक सूट में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। जबकि उनकी दुल्हन एमिली व्हाइट गाउन में परी जैसी लग रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी पर्थ के कोटेस्लो स्थित सिविक सेंटर ग्राउंड में हुई है।

फूलों की बारिश से हुआ न्‍यू कपल का स्वागत

शादी की रस्में खत्‍म होने के बाद जब ये न्‍यू कपल सिविक सेंटर से बाहर आया तो दोस्तों और परिवार वालों ने उन पर फूलों की बारिश करते हुए उनका स्वागत किया। इस शादी में उनके खास दोस्त और साथी खिलाड़ी भी शामिल हुए। इसके बाद दोनों ने अपने खास लोगों को रिसेप्‍शन पार्टी भी दी, जिसमें करीबी लोगों को आमंत्रित किया गया।

पेशे से एक डाइटिशियन हैं एमिली

बता दें कि कैमरून ग्रीन और एमिली रेडवुड एक-दूसरे को पिछले करीब 5 साल से डेट कर रहे थे। पिछले साल ही फरवरी में इन दोनों ने यालिंगअप में सगाई की थी। अब ये कपल हमेशा-हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गया है। एमिली पेशे से एक डाइटिशियन हैं। फिलहाल वह पीएचडी कर रही हैं।

क्रिकेट जगत से मिल रहीं बधाइयां

ग्रीन और रेडवुड को शादी के बाद नई शुरुआत के लिए दुनिया भर के क्रिकेटर्स और फैन्स बधाइयां दे रहे हैं। उस्मान ख्वाजा की पत्नी राचेल, महिला खिलाड़ी अलाना किंग समेत कई क्रिकेटर ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से न्‍यू कपल को नई पारी के लिए ढेर सारा प्यार और बधाइयां दी हैं।

Updated on:
13 Sept 2026 05:48 pm
Published on:
13 Sept 2026 05:47 pm