
भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती। (फोटो सोर्स: एक्स@/Crex_live)
Who will replace Varun Chakravarthy: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वरुण चक्रवर्ती की करीब दो महीने बाद भारतीय टीम में वापसी हुई थी, लेकिन पहले मैच के बाद उन्होंने साइड स्ट्रेन की शिकायत की थी। इस वजह से भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बिना देर किए उन्हें रिलीज कर दिया है। अब वह अफगानिस्तान के खिलाफ बाकी के दो टी20 मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। इतना ही नहीं उनके एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है। बीसीसीआई की ओर से अभी तक उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की गई है। अब सवाल ये है कि मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में किसको मौका मिलेगा?
क्रिकबज की रिपोर्ट में कन्फर्म किया गया है कि वरुण चक्रवर्ती अब अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं खेलेंगे। उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह बुधवार को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेडिकल टीम से मिलने जाएंगे, जिसके बाद एशियन गेम्स के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला किया जाएगा। लेकिन, टीम के जापान जाने में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। जहां भारत मेजबान टीम के खिलाफ एक मैच खेलने के बाद एशियन गेम्स में हिस्सा लेगा।
बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में जहां नीतीश कुमार रेड्डी ने 15 की इकॉनमी और शिवम दुबे ने 21 की इकॉनमी से रन लुटाए थे। जबकि वरुण चक्रवर्ती सबसे किफायती गेंदबाज रहे थे। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 4 की इकॉनमी से 16 रन खर्चते हुए एक विकेट भी हासिल किया था।
वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया जा है, तो इस मिस्ट्री स्पिनर की जगह लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है। बिश्नोई स्क्वॉड में शामिल हैं, लेकिन पहले टी20 में उन्हें मौका नहीं मिल सका था। रवि अब तक कुल 49 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, जिनकी 48 पारियों में वह 20.55 के औसत और 7.46 की इकॉनमी से 67 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर और रवि बिश्नोई।
Updated on:
14 Sept 2026 08:45 pm
Published on:
14 Sept 2026 08:45 pm
