14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय टीम को लगा झटका, चोट के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज़ से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

IND vs AFG T20I: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज़ के बचे हुए मैचों से भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती बाहर हो गए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Sep 14, 2026

Varun Chakaravarthy

वरुण चक्रवर्ती (Photo - Cricbuzz)

भारत (India) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज़ चल रही है। पहले मैच में जीत के बाद अब भारतीय टीम को झटका लगा है। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) चोट के कारण सीरीज़ के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में वरुण के 4 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट झटका था। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 मैच 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा।

इंग्लैंड दौरे पर भी हुए थे चोटिल

जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान भी वरुण चोटिल हुए थे। बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद वह लगभग दो महीने क्रिकेट से दूर रहे। इसके बाद बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Center of Excellence - CoE) में रिहैब पूरा करने के बाद उन्हें फिट घोषित कर दिया गया लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में ही वह एक बार फिर चोटिल हो गए। बीसीसीआई के एक सूत्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह नई चोट है। एमआरआई से पता चला है कि यह साइड स्ट्रेन है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर उठे सवाल

वरुण के बार-बार चोटिल होने से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की रिहैब प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। कई खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड - बीसीसीआई (Board of Control for Cricket in India - BCCI) केबेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब के बाद जल्दी वापस चोटिल हो जाते हैं जो चिंता का विषय है।

एशियन गेम्स में खेलने की संभावना कम

फिर से चोटिल होने की वजह से वरुण के एशियन गेम्स 2026 में खेलने की संभावना भी कम हो गई है। जापान में 19 सितंबर से होने वाले इन गेम्स के लिए भारतीय टीम में वरुण का भी चयन हुआ है, लेकिन कुछ दिन पहले ही फिर से चोटिल होने की वजह से अब उनके खेलने पर संशय पैदा हो गया है। 28 सितंबर को एशियन गेम्स में अपना अभियान शुरू करने से पहले निशिन में भारत 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक टी20 मैच भी खेलेगा।