क्रिकेट

हम इसे भूलना चाहेंगे… KKR vs SRH मैच में शर्मनाक हार के बाद कप्तान पैट कमिंस ने इनके सिर फोड़ा ठीकरा

KKR vs SRH: IPL 2024 Qualifier 1 में केकेआर के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि हम इस हार को जल्‍द भूलने का प्रयास करेंगे, क्‍योंकि हमारे पास आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंचने का एक मौका और है।

2 min read

KKR vs SRH: आईपीएल के पहले क्‍वालीफायर में KKR के खिलाफ SRH को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में मंगलवार रात सनराइजर्स हैदराबाद की टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। इसके केकेआर ने महज 13.4 में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्‍य को आसानी से हासिल करते हुए फाइनल का टिकट कटाया। अगर यहां से सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में पहुंचना है तो उसे क्‍वालीफायर 2 जीतना होगा। मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि ये दिन हमारे लिए अच्छा नहीं था। हम इसे भूलना चाहेंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने हार के कारणों पर भी प्रकाश डाला।

'हम बल्‍ले और गेंद से कुछ खास नहीं कर सके'

पैट कमिंस ने कहा कि हम इस हार को जल्‍द पीछे छोड़ने का प्रयास करेंगे। अच्छी बात होगी कि हम दूसरे क्‍वालीफायर में सफलता हासिल कर लें। टी20 क्रिकेट में ऐसे दिन भी आते हैं, जब चीजें ठीक प्रकार से काम नहीं करती हैं। हमने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जैसी हम उम्‍मीद कर रहे थे और गेंद से भी हम कुछ खास नहीं कर पाए।

'मुझे लगा कि अतिरिक्त बल्लेबाज अहम था'

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्लेबाजी के दौरान ही सनवीर सिंह को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर उतारा, लेकिन वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इस पर पैट कमिंस ने कहा कि मुझे लगा कि इस पिच पर अतिरिक्त बल्लेबाज अहम था, लेकिन केकेआर की ओर से वास्‍तव में अच्‍छी गेंदबाजी की गई। पैट ने दूसरे क्‍वालीफायर को लेकर कहा कि चेन्नई में हमें मदद मिलती है! इसलिए हमें इस हार को भूलकर आगे बढ़ना होगा।

इस सीजन में केकेआर ने एसआरएच को दूसरी बार हराया

कप्तान पैट कमिंस ने खुद स्वीकार किया है कि इस मुकाबले में उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी खराब रही। इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि इस सीजन में केकेआर ने एसआरएच को दूसरी बार शिकस्‍त दी है। अगर एसआरएच क्‍वालीफायर-2 जीत जाती है तो एक बार फिर आईपीएल 2024 के फाइनल में दोनों की भिड़ंत हो सकती है।

Updated on:
22 May 2024 09:03 am
Published on:
22 May 2024 09:02 am
Also Read
View All

अगली खबर