क्रिकेट

टी-20 में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में चहल ने की बुमराह की बराबरी

-युजवेंद्र चहल ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली है।-टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के नाम है।-इस सूची में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 52 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।  
2 min read
Dec 07, 2020
yujvendra_chal.jpg

नई दिल्ली। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal) ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बराबरी कर ली है। चहल (yuzvendra chahal) ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में चार ओवरों में एक विकेट लेकर 51 रन खर्च किए और इसी के साथ उन्होंने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में अपने विकेटों की संख्या 59 कर ली है। बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 50 मैचों में 59 विकेट लिए हैं।

चहल ने इतने विकेट के लिए 44 मैच लिए। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर छह विकेट है। इस सूची में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin ) 52 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उनके बाद भुवनेश्वर कुमार(Bhuvneshwar Kumar ) 41, कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav )39 और रवींद्र जडेजा 39 हैं। टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के नाम है। मलिंगा ने 84 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 107 विकेट लिए हैं। पाकिस्तान के शाहीद अफरीदी के नाम 98 और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम 92 विकेट हैं।

बता दें कि भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से दी शिकस्त। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 194 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Published on:
07 Dec 2020 01:47 pm
Also Read
View All
IND vs AFG 2nd T20: ‘बुरा तो लगता है लेकिन…’, आलोचकों की बोलती बंद करने के बाद संजू सैमसन ने पूर्व क्रिकेटर्स के लिए कही बड़ी बात

IND vs AFG: इंग्लैंड दौरे पर प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने पर संजू सैमसन ने अब तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान

IND vs AFG: भारत से लगातार हार झेलने पर अफगानिस्तानी कप्तान ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस नाकामी की वजह से हो रहा ये हाल

IND vs AFG: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से जीता भारत लेकिन नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड, जानें क्यों

IND vs AFG: T20 इतिहास में टीम इंडिया ने पहली बार किया ये कारनामा, संजू सैमसन की धमाकेदार पारी की बदौलत जीती सीरीज