16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AFG: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से जीता भारत लेकिन नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड, जानें क्यों

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 14.5 ओवर में 160 रन का लक्ष्य हासिल कर सीरीज पर कब्जा कर लिया। संजू सैमसन ने 57 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला।
2 min read
Google source verification
Sanju Samson IND vs AFG 2nd T20 Delhi 2026

दिल्ली टी20 में आउट होकर पवेलियन लौटते हुए संजू सैमसन (फोटो- IANS)

IND vs AFG 2nd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली में खेला गया। इस मुकाबले का नतीजा पहले मुकाबले की तरह ही लगभग एक जैसा ही था। पहले T20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने 157 रन बनाए थे और भारतीय टीम ने 14वें ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया था, जिसमें अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बन गए थे। दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने दो रन ज्यादा बनाए और भारतीय टीम ने 15वें ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया और संजू सैमसन ने 259 की स्ट्राइक रेट से 57 रन बनाकर भारत को जिताया।

नितीश रेड्डी बने प्लेयर ऑफ द मैच

पहले मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बल्लेबाज को मिला, लेकिन दूसरे मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लेने वाले नितीश कुमार रेड्डी को मिला। पहले मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने रेड्डी से भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए थे लेकिन उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला। अब सवाल है कि आखिरी ऐसा हुआ क्यों? पहले T20 में अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में सिर्फ 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे, जबकि दूसरे मुकाबले में भारत के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने तीन ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

पहले मुकाबले में जिस तरह अभिषेक की पारी की वजह से उन्हें POTM मिला, उसी तरह उम्मीद थी कि दूसरे मुकाबले में सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच मिलेगा। लेकिन यह खिताब नीतीश कुमार रेड्डी को दिया गया, जिन्होंने इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाईब और राशिद खान का विकेट चटकाया। पहले T20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने जिन तीन बल्लेबाजों को आउट किया था, उसमें सिर्फ एक ही बल्लेबाज टॉप ऑर्डर का था, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने दो टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को आउट किया था, जिसमें गुलबदीन नाईब और कप्तान इब्राहिम जादरान शामिल थे।

इसके अलावा संजू सैमसन ने भी 57 की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 7 चौके और चार छक्के लगाए थे। हालांकि, अगर इस मुकाबले में वह 75 या उससे ज्यादा रन बनाते तो फिर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिल सकता था। दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने भले ही अभिषेक शर्मा से भी तेज रन बनाए और अर्धशतक जड़ा लेकिन वह 57 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी ओर रेड्डी ने शानदार प्रदर्शन किया और महत्वपूर्ण 3 विकेट चटकाए।

संजू-अभिषेक ने दी धमाकेदार शुरुआत

दूसरे T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 14.5 ओवर में ही 163 रन बना लिया। संजू सैमसन 57 रन बनाकर आउट हुए, तो अभिषेक शर्मा ने 19 गेंद में 39 रन की पारी खेली। इसके अलावा ईशान किशन 30 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद रहे, तो श्रेयस अय्यर 11 रन बनाकर राशिद खान का शिकार हुए। तिलक वर्मा ने 14 गेंद में 15 रन बनाए।