क्रिकेट

IND vs PAK Weather Forecast: आज भारत बनाम पाकिस्तान मैच में क्‍या बारिश डालेगी बाधा? जानें दुबई के मौसम का हाल

IND vs PAK Dubai Weather Forecast: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार 23 फरवरी को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान के बीच हाईवोल्‍टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले से पहले आपको बताते हैं मैच के दौरान दुबई में मौसम कैसा रहेगा?
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Feb 2025, 10:47 AM IST
Feature image

India vs Pakistan Dubai Weather Forecast: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना पहला मुकाबला गंवाने के बाद मेजबान पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए जीतना ज़रूरी है। उनका अगला मैच आज रविवार 23 फ़रवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ़ जीतना एक बड़ी चुनौती है। बांग्लादेश पर आसान जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने वाला भारत ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर है। जबकि पाकिस्तान सबसे निचले पायदान पर है। कराची में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में रिज़वान की टीम 60 रनों से हार गई थी। इस वजह से उस पर अब भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले दबाव और बढ़ गया है। ऐसे में इस हाईवोल्‍टेज मुकाबले में आज मौसम कैसा रहेगा आइये आपको भी बताते हैं?

दुबई में मौसम पूर्वानुमान

भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को यूएई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में बारिश की वजह से कोई बाधा आने की संभावना नहीं है। ऐसे में दर्शक पूरे मैच का लुत्‍फ उठा सकेंगे। दोपहर में मैदान के ऊपर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दुबई में रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

भारतीय टीम स्‍क्‍वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर।

पाकिस्‍तान टीम स्‍क्‍वॉड

इमाम उल हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान, कामरान गुलाम और फहीम अशरफ।

Updated on:
23 Feb 2025, 10:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All