क्रिकेट

IND vs PAK Pitch Report: दुबई में फिर पाकिस्तान से हारेगा भारत या टीम इंडिया बदलेगी कहानी? जानें कैसी है पिच

Dubai International Pitch Report, IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 5वें मुकाबले में भारतीय टीम का अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगी।
2 min read
Feb 22, 2025
IND vs PAK Dubai Pitch Report

Dubai Pitch Report, Champions Trophy 2025, IND vs PAK: आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पांचवें मुकाबले में भारतीय टीम का सामना रविवार को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान से होगा। इस मुकाबले से पहले यहां भारतीय टीम को पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि वह दोनों मुकाबले टी20 फॉर्मेट के थे। 2022 एशिया कप और 2022 टी20 वर्ल्डकप के मुकाबले भारत ने इसी मैदान पर पाकिस्तान के साथ खेला था और दोनों में टीम इंडिया का हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम इंडिया को इतनी आसान जीत नहीं मिली थी। ऐसे में दुबई की पिच का डर कहीं न कहीं भारतीय टीम को सता रहा होगा।

दुबई भले ही यूएई का ग्राउंड हो लेकिन आज कल इसे न्यूट्रल वेन्यू के तौर पर ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। एशिया कप 2022 और टी20 वर्ल्डकप 2022 के बाद अब यह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की भी मेजबानी कर रहा है। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज के सभी मैच तो यहां खेलेगी ही साथ ही सेमीफाइनल के साथ फाइनल में खेली जा सकती है। दो में से एक सेमीफाइनल तो यहां आयोजित किया जाना तय है लेकिन भारतीय टीम अगर फाइनल में पहुंची तो ही दुबई में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

यहां खेले गए पिछले मुकाबले में दोनों टीमों के एक एक बल्लेबाजों ने शतक जड़ा था। हालांकि दूसरी पारी में पिच थोड़ी धीमी हो गई थी, जिससे रन बनाना मुश्किल हो गया था। 229 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 4 विकेट गंवा दिए थे और 47वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया था। ऐसे में टीम इंडिया यहां खेले जाने वाले महामुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। हालांकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को दूसरी पारी में गेंदबाजी करना पडे़गा और यहां ओस भी खूब पड़ेगी, जिससे गेंदबाजों को सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

दूसरी पारी में रन बनाना होगा मुश्किल

यहां अब तक 59 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 22 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को जीत मिली है तो 35 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें जीती हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 218 रन है तो दूसरी पारी में 192 रन बनते हैं। हालांकि भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में इससे ज्यादा रन की उम्मीद की जा रही है। यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। जैसे जैसे खेल आगे बढ़ेगा स्पिनर्स को मदद मिलनी शुरू होगी। टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय ये है कि बांग्लादेश के खिलाफ 9 से 42 ओवर तक वे कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए। रोहित शर्मा एंड कंपनी इस चिंता को दूर कर मैदान पर उतरना चाहेगी तो पाकिस्तान की टीम इसका फायदा उठाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Updated on:
23 Feb 2025 10:53 am
Published on:
22 Feb 2025 04:52 pm
Also Read
View All
Youth Test: श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, मात्र 1155 पीआर चार विकेट गवाएं, भारतीय अंडर-19 टीम जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

IND vs ZIM: इसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने ठोके हैं 175 रन, ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, पढ़ें हरारे की पिच का हाल

अफगानिस्तान ने किया नए टेस्ट और वनडे कप्तान का ऐलान, रहमत शाह को मिली ज़िम्मेदारी गुरबाज उप-कप्तान बने

इंग्लैंड सीरीज में बेंच पर बैठे रहे कुलदीप यादव, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे ‘वन-डे कप’ और ‘काउंटी चैंपियनशिप’

ICC ODI Ranking: नंबर 1 बनाने से सिर्फ एक अंक दूर शुभमन गिल, टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी, जो रूट की टॉप-10 में एंट्री