
एशिया कप 2025 के प्रोमो पर मचा बवाल (Photo Credit- IANS)
Champions Trophy 2025, India vs Pakistan: बांग्लादेश पर 6 विकेट की जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज करने वाली भारतीय टीम अगले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी। दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसक लंबे समय से इस महामुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट में भारतीय टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा कर रहे हैं जबकि पाकिस्तान टीम की कमान मोहम्मद रिजवान के हाथों में है। लंबे समय से दोनों टीमों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। आज आईसीसी टूर्नामेंट में ही दोनों टीमें आमने-सामने होती है, जिसका दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक इंतजार करते हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 135 वनडे मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में पाकिस्तान का पलड़ा भारत पर भारी रहा है। पाकिस्तान ने भारत को 73 वनडे मैच में हराया है और उसे 57 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है, जबकि 5 वनडे मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका है।
IND vs PAK मैच दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 23 फरवरी को खेला जाएगा।
IND vs PAK मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2ः30 बजे से शुरू होगा।
IND vs PAK मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में IND vs PAK मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे।
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान- मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैय्यब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।
संबंधित विषय:
Updated on:
23 Feb 2025 10:52 am
Published on:
22 Feb 2025 03:56 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
