क्रिकेट

चंडिका हथुरासिंघा ने कोच पद से हटाए जाने पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से मांगा 5 मिलियन डॉलर का जुर्माना

चंडिका हथुरासिंघा ने पत्र लिखकर जुर्माने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि इससे उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि खराब हुई है।
2 min read
• •
Updated: 5 Jan 2020, 5:14 PM IST
Chandika Hathurusingha

नई दिल्ली : श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से पांच मिलियन डॉलर का हर्जाना मांगा है। हथुरासिंघा को उनका कर्याकाल पूरा होने से पहले ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कोच के पद से बर्खास्त कर दिया था। चंडिका ने इसके एवज में इस भारी-भरकम हर्जाने की मांग की है।

विश्व कप में खराब प्रदर्शन बना था हटाने का कारण

विश्व कप में श्रीलंका क्रिकेट टीम का खराब प्रदर्शन हथुरासिंघा को हटाए जाने का कारण बना था। विश्व कप के बाद बोर्ड और पूर्व कोच अलग होने का कोई सम्मानजनक रास्ता नहीं तलाश पाए। बर्खास्त किए जाने के बाद क्रिकेट बोर्ड और पूर्व कोच के बीच कोई ऐसा करार नहीं हो पाया, जिस पर दोनों पक्ष सहमत हो पाते। क्रिकेट श्रीलंका के बोर्ड सचिव मोहन डि सिल्वा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि चंडिका ने बोर्ड ने 5 मिलियन डॉलर की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में बोर्ड को एक पत्र भेजा है।

बचे 18 महीने के वेतन की मांग की

श्रीलंकन मीडिया के मुताबिक हथुरुसिंघा ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ बचे 18 महीने के कार्यकाल के एवज में इस वेतन की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने यह भी लिखा है कि बोर्ड की ओर से उन्हें बीच में ही कोच पद से हटाए जाने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी छवि खराब हुई है। इसकी क्षतिपूर्ति के लिए भी मुआवजे की मांग की गई है। कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, चंडिका को अगले 18 महीने तक बतौर मुख्य कोच काम करना था। लेकिन बोर्ड ने उन्हें बीच में ही हटाकर मिकी आर्थर को टीम का नया कोच बना दिया।

Updated on:
5 Jan 2020, 5:14 PM IST
Published on: