
नई दिल्ली। आईपीएल का 11वां संस्करण खत्म हो चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस ख़िताब को तीसरी बार जीता। आईपीएल जितना सफल हुआ उतना ही शर्मसार भी हुआ, हर साल की तरह इस साल भी कुछ विवाद हुए जो लम्बे समय तक सुर्ख़ियों में बने रहे। आइए नज़र डालते हैं ऐसे ही कुछ विवादों पर
कावेरी जल विवाद
आईपीएल के शुरू होते ही इस विवाद ने जोर पकड़ा और इस विवाद से सबसे ज्यादा नुकसान दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स को हुआ। कावेरी विवाद के चलते महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई को अपना होम ग्राउंड चेन्नई से भदेल कर पुणे करना पड़ा। सुपरकिंग्स ने इस सीजन में चेन्नई में सिर्फ एक ही मैच खेला है।
फाफ डु प्सेसिस पर फेका गया जूता
कावेरी विवाद के चलते चेन्नई में सिर्फ एक मैच खेला गया लेकिन उस एक मैच में चेन्नई के दर्शकों ने कुछ ऐसा किया जिसे शायद फाफ डू प्लेसिस कभी नहीं भूल पाएंगे। मैच के दौरान एक दर्शक ने डू प्लेसिस को जूता फेक कर मारा। डू प्लेसिस ने वो जूता उठाया और दर्शकों की तरफ देखने लगे। चेन्नई के प्रशंसकों द्वारा की गई इस हरकत से आईपीएल पूरे विश्व में बदनाम हुआ।
गंभीर का अचानक दिल्ली की कप्तानी छोड़ना
हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। इस साल दिल्ली ने गौतम गंभीर को अपना कप्तान बना उन पर भरोसा जताया था लेकिन टीम के साथ-साथ गंभीर का खुद का प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा। ख़राब प्रदर्शन के चलते गंभीर ने दिल्ली की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। उनके कप्तानी छोड़ते ही उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया और उसके बाद उन्हें आईपीएल में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
सहवाग और प्रीति ज़िंटा के बीच तनातनी
आईपीएल मैचों के दौरान किंग्स एलेवेन पंजाब के मेंटर वीरेन्द्र सहवाग और टीम की मालिक प्रीति जिंटा के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। ये मामला काफी दिनों तक मीडिया में सुर्खियां बटोरता रहा। हालांकि बाद में प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर ऐसी किसी भी बात का खंडन किया था।