क्रिकेट

भारत-पाकिस्तान मैच कभी डेड बॉल तो कभी हर्षित से भिड़े इमरान, टॉस से लेकर नो हैंडशेक तक जमकर हुए विवाद

India vs Pakistan: एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स 2026 में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान के बीच खेले गए मैच में कई विवाद हुए। इसकी शुरुआत टॉस से हुई। फिर कभी डेड बॉल तो कभी इमरान हर्षित से भिड़ गए। इस तरह अंत तक विवाद होते रहे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 7:59 AM IST
India vs Pakistan
भारत बनात पाकिस्‍तान मैच में हर्षित राणा और इमरान की भिड़ंत। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

India vs Pakistan: एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स 2026 में रविवार को पाकिस्‍तान ए के हाथों ग्रुप चरण के मुकाबले में भारत ए को 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन, चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच खेले गए इस मुकाबले में शुरुआत से लेकर अंत तक कई बड़े विवाद देखने को मिले हैं। विवाद की शुरुआत टॉस से हुई और अंत नो हैंडशेक विवाद से हुआ। आइये एक नजर इस मैच में हुए कुछ बड़े विवादों पर डालते हैं।

टॉस से हुई विवादों की शुरुआत

भारत-पाकिस्‍तान मैच में विवादों की शुरुआत टॉस से हुई। तिलक वर्मा ने सिक्का उछाला, तो पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने हेड मांगा। एंकर ने कहा टेल्‍स आया है। इस पर समद ने दो बार कहा हेड आया है। फिर रेफरी ने सिक्के को गौर से देखा और पाकिस्‍तान को टॉस विनर बताया। इस दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हैंडशेक नहीं किया।

खबर अपडेट हो रही है…