क्रिकेट

Craig Ervine Milestones: क्रेग एर्विन के नाम बड़ा रिकॉर्ड, ODI में 50+ स्कोर बनाने वाले बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

ZIM vs AUS 3rd ODI में क्रेग एर्विन ने अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह ODI में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
2 min read
Sep 20, 2026
Craig Ervine odi record
जिम्बाब्वे के क्रिकेटर क्रेग एर्विन। (Photo- IANS)

Zimbabwe vs Australia, 3rd ODI: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज क्रेग एर्विन ने अर्धशतक जड़कर अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। दरअसल, क्रेग एर्विन वनडे में फुल मेंबर टीमों के बीच 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को पीछे छोड़ दिया।

ODI में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज़ — Full Member Teams

क्रम संख्याबल्लेबाजउम्रविपक्षीस्थानवर्ष
1क्रेग एर्विन (ZIM)41 साल 32 दिनऑस्ट्रेलियाहरारे2026
2मोहम्मद नबी (AFG)40 साल 286 दिनबांग्लादेशअबू धाबी2025
3मिस्बाह-उल-हक (PAK)40 साल 283 दिनदक्षिण अफ्रीकाऑकलैंड2015
4ज्योफ्री बॉयकॉट (ENG)40 साल 226 दिनऑस्ट्रेलियालॉर्ड्स1981
5क्लाइव लॉयड (WI)40 साल 155 दिनश्रीलंकाWACA1985

40 साल के बाद ODI में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर (फुल मेंबर)

आईसीसी की फुल मेंबर टीमों की बात करें तो क्रेग एर्विन 40 साल की उम्र के बाद ODI में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान के मिस्बाह-उल-हक पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 5 बार वनडे में 50+ स्कोर किया है। इसके बाद वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड का नाम आता है, जिन्होंने 3 बार वनडे में 50+ स्कोर किया है। वहीं, जिम्बाब्वे के क्रेग एर्विन ने 40 साल की उम्र के बाद वनडे में 2 बार 50+ स्कोर किया है।

फुल मेंबर वाले टीमों में ODI में 40 के बाद सबसे ज्यादा 50+ स्कोर लगाने वाले खिलाड़ियों की टेबल इस प्रकार है-

रैंकखिलाड़ी50+ स्कोर
1मिस्बाह-उल-हक (PAK)5
2क्लाइव लॉयड (WI)3
3क्रेग एर्विन (ZIM)2

क्रेग एर्विन ने सीरीज में ठोके दो अर्धशतक

जिम्बाब्वे के 41 वर्षीय बल्लेबाज क्रेग एर्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सीरीज के पहले वनडे मैच में 59 रन की पारी खेली, जबकि दूसरे मैच में 38 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में क्रेग एर्विन ने 59 रन बनाए। इस तरह उन्होंने पूरी सीरीज में कुल 156 रन बनाए।

Updated on:
20 Sept 2026 05:52 pm
Published on:
20 Sept 2026 05:22 pm
Also Read
View All
Zim vs Aus: जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़े उलटफेर से बचा वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, सांस रोक देने वाले मैच में एक गेंद शेष रहते जीता

भारतीय फैंस के लिए गुड न्यूज, एशियन गेम्स का फाइनल खेले बिना ही चैंपियन बन सकता है भारत, जानें नियम

‘वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी गेंदबाजी की परीक्षा होगी’, नमन धीर के चयन पर बोले इरफान पठान

Zim vs Aus: जिम्बाब्वे ने तीसरे ODI में ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 272 रन का लक्ष्य, काइया-इर्विन और रजा ने जड़े अर्धशतक

शेफाली वर्मा के पास एशियन गेम्‍स के फाइनल में भी इतिहास रचने का मौका, निशाने पर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक T20I रन का विश्व रिकॉर्ड