क्रिकेट

सीओए ने नहीं दी थी विराट को विनम्र रहने की नसीहत, बीसीसीआई ने किया खुलासा

17 नवंबर को मुंबई स्थित मीडिया की ओर से एक खबर छापी गई थी, जिसके अनुसार सीओए ने विराट कोहली को विनम्र रहने की हिदायत दी थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2018, 10:01 PM IST
coa
सीओए ने नहीं दी थी विराट को विनम्र रहने की नसीहत, बीसीसीआई ने किया खुलासा

मुंबई : एक वेबसाइट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के हवाले से बताया है कि क्रिकेट प्रशासकों की समिति सीओए ने भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली को आस्ट्रेलिया दौरे पर विनम्र रहने का मेमो दिया है, लेकिन बीसीसीआइ ने आज इस बात का खुलासा किया कि सीओए ने ऐसा कोई मेमो विराट कोहली को नहीं दिया है। इस वेबसाइट ने जो खबर छापी है, वह तथ्‍यहीन है। बोर्ड ने आज जारी खंडन में कहा है कि 17 नवंबर को मुंबई स्थित मीडिया की ओर से छापी गई खबर जिनमें विराट कोहली को विनम्र रहने का संदेश सीओए की ओर से से कहा गया था। इस खबर का कोई आधार नहीं है।

आस्‍ट्रेलियाई दौरे पर है टीम इंडिया
बता दें कि इस समय भारतीय टीम आस्ट्रेलियाई दौरे पर है, जहां उसे 21 नवंबर को दौरे का पहला टी-20 मैच खेलना है। इसके बाद भारतीय टीम वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलेगी।

कुछ दिन पहले कोहली इस बयान के लिए थे चर्चा में
बता दें कि कुछ दिनों पहले विराट कोहली ने अपने एक प्रशंसक को देश छोड़ने की सलाह दे डाली थी। इसके बाद ही यह खबर आई कि सीओए के अध्‍यक्ष विनोद राय ने विराट कोहली को अपने व्यवहार पर काबू रखने की सलाह दी है। विराट कोहली के इस बयान की चौतरफा निंदा हुई थी।

Published on:
Also Read
View All