क्रिकेट

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हैदराबाद में होने वाले तीसरे T20 मैच टिकट के लिए क्रिकेट फैंस ने टाप दी दीवारें, देखें वीडियो

Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय तीन मैचों के T20 सीरीज खेली जा रही है और इस सीरीज का आखिरी मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा इस मैच के टिकट के लिए हैदराबाद में क्रिकेट फैंस ने दीवारें तक लांघ दी हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2022, 9:29 PM IST
India vs Australia
India vs Australia

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर है और पहले मुकाबले को 4 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर जबकि तीसरा मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मैच की टिकट के लिए आज हैदराबाद में क्रिकेट फैंस दीवार टापने के लिए मजबूर हो गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें क्रिकेट फैंस टिकट लेने के लिए दीवारों को पर चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं

KN हरी नाम के यूजर ने शेयर की वीडियो:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर केएन हरि नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है हैदराबाद में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच टिकट के लिए क्रिकेट फैंस का हुजूम। बता दें कि जो वीडियो यूजर ने शेयर किया है उसमें काफी संख्या में क्रिकेट फैंस एक गेट के बाहर खड़े हुए नजर आ रहे हैं और उसमें से कई लोग दीवार लांग कर, बिल्डिंग के अंदर घुसते हुए नजर आ रहे हैं। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस नहीं है तो इस वजह से क्रिकेट प्रेमी ऐसा करने के लिए मजबूर हो गए। हालांकि patrika.com इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

यह भी पढ़ें: IND vs AUS 2nd T20: पहले मैच के बाद ये दो भारतीय गेंदबाज हों सकते हैं टीम से बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:

सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम जम्पा

Updated on:
21 Sep 2022, 9:29 PM IST
Published on: