क्रिकेट

ये है भारतीय क्रिकेट की भावी ‘बॉस’, पिता हैं चेन्नई सुपर किंग्स टीम के मालिक

पिता थे कभी भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े 'बॉस’, बेटी बनने वाली है किसी राज्य संघ की पहली महिला प्रमुख
less than 1 minute read
Sep 23, 2019
rupa_gurunath_to_become_the_new_boss_of_tnca.jpg

चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक श्रीनिवासन की बेटी के हाथों में टीएनसीए की कमान आना लगभग तय

चेन्नई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) के पूर्व अध्यक्ष और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के मालिक एन. श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ का तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

टीएनसीए की 26 सितम्बर को होने वाली वार्षिक आम सभा (एजीएम) बैठक में रूपा का बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त किसी इकाई की पहली महिला अध्यक्ष बनना तय है।

इस संबंध में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि रविवार को यहां हुई टीएनसीए कार्यकारिणी की बैठक में फैसला किया गया। अब इस बात की संभावना ना के बराबर है कि श्रीनिवासन की बेटी रूपा को किसी तरह का विरोध का सामना करना पड़ेगा। नामांकन की अंतिम तिथि 24 सितम्बर है।

विभिन्न पदों के लिए जो अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं उनमें आर. एस. रामास्वामी ( उपाध्यक्ष ), के. ए. शंकर ( संयुक्त सचिव ) और जे. पार्थसारथी ( कोषाध्यक्ष ) शामिल हैं।

आपको बता दें कि रूपा के पति गुरुनाथ मयप्पन साल 2016 में मैच फिक्सिंग के दोषी पाए थे जिसके चलते महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ( सीएसके ) को आईपीएल में दो साल के लिए बैन कर दिया गया था।

शनिवार को राजकोट में शाह परिवार ने सौराष्ट्र क्रिकेट संघ पर अपना दबदबा बरकरार रखा। बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह के बेटे जयदेव शाह सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हैं।

Updated on:
24 Sept 2019 10:36 am
Published on:
23 Sept 2019 09:33 am
Also Read
View All
‘वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Eng vs Ind 2nd T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? कोच मोर्ने मोर्केल के जवाब ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल

Eng vs Ind 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्‍यू से पहले खौफ में इंग्‍लैंड, प्‍लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बनेंगे डेब्‍यूटेंट

SL A vs IND A: साई सुदर्शन ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ किया कमाल, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत को एक साथ पछाड़ा

‘वैभव के लिए संजू को टीम से हटाना गलत, मैनेजमेंट को सैमसन पर भरोसा दिखाना चाहिए’: दिनेश कार्तिक