क्रिकेट

सौरव गांगुली के सारे विरोधी हो गए पस्त, नहीं हिला पाएगा कोई जड़ें

गांगुली के इन कामों को गलत बताकर उन्हें कुर्सी से हटाना चाहते हैं विरोधी
less than 1 minute read
Sep 22, 2019
sourav_ganguly_with_media.jpg

कोलकाता। सौरभ गांगुली का बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष पद पर फिर से निर्विरोध चुना जाना तय है। गांगुली के पांच सदस्यीय पैनल ने किसी भी विपक्षी उम्मीदवारों से अब तक कोई मुलाकात नहीं की है। सीएबी के चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम समय सीमा शनिवार को समाप्त हो गई। सीएबी की 85वीं वार्षिक आमसभा इस महीने की 28 सितम्बर को होगी।

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली को सीएबी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने को अपनी मंजूरी दे दी। गांगुली जाने-माने क्रिकेट प्रशासक जगमोहन डालमिया की मृत्यु के बाद साल 2015 में सीएबी के अध्यक्ष बने थे।

विफल रहे विरोधियों के सारे प्रयास

सौरव गांगुली को परेशानी में डालने के लिए उनके विरोधियों ने काफी प्रयास किए लेकिन वे उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाए। विरोधियों का तर्क था कि गांगुली कई पदों पर एक साथ काम कर रहे हैं जो कि गलत है। गांगुली क्रिकेट मैचों में कमेंट्री करते हैं और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ बतौर क्रिकेट सलाहकार जुड़े हुए हैं। विरोधी इसी चीज का लगातार विरोध कर रहे हैं।

पैनल इस प्रकार है:

अध्यक्ष: सौरभ गांगुली

उपाध्यक्ष: नरेश ओझा

सचिव: अविषेक डालमिया

संयुक्त सचिव: देवव्रत दास

कोषाध्यक्ष: देबाशीष गांगुली

Updated on:
22 Sept 2019 10:41 am
Published on:
22 Sept 2019 09:50 am
Also Read
View All
ENG W vs SA W: इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप फाइनल में बनाई जगह, ऑस्ट्रेलिया से होगा खिताबी मुकाबला

पथुम निसांका गंभीर चोट के चलते विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर, भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज खेलने पर भी लगा प्रश्‍नचिंह

भारतीय टीम पर कहर बरपाने वाले राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, ETPL के लिए जोंटी रोड्स की टीम में हुए शामिल

‘हर कोई मुझ पर बंदूक क्यों तान रहा है?’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्‍यू को लेकर सबा करीम ने किया संजू सैमसन का बचाव

पाकिस्तान को अपने ‘हार्दिक पंड्या’ की तलाश, ODI वर्ल्‍ड कप 2027 से पहले हेड कोच माइक हेसन का बड़ा प्‍लान