क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट में जान फूंकने के लिए जी जान लगा रहा है श्रीलंका

दस साल बाद टेस्ट सीरीज की मेजबानी कर सकता है पाकिस्तान
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Oct 2019, 9:43 AM IST
national_stadium_karichi.jpg

लाहौर। श्रीलंकाई टीम आगामी दिसंबर में पाकिस्तान में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल सकती है। श्रीलंका ने हाल में पाकिस्तान का दौरा किया था, जहां उसने तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली थी।

श्रीलंका क्रिकेट ( एसएलसी ) ने दिसंबर में पाकिस्तान में टेस्ट मैच खेलने की इच्छा जताई है। ये टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के बीच आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। टेस्ट सीरीज के मैच कराची और रावलपिंडी में खेले जा सकते हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ( पीसीबी ) ने श्रीलंका को विश्वास में लेकर इन स्थानों का चयन किया है। दोनों टीमों के बीच अगर यह सीरीज तय कार्यक्रम पर होती है तो पाकिस्तान 10 साल बाद किसी टेस्ट सीरीज की मेजबानी करेगा।

पाकिस्तान ने घर में अपनी अंतिम टेस्ट सीरीज 2009 में श्रीलंका के खिलाफ ही खेला थी। इसके बाद श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद से कोई भी टीम वहां टेस्ट सीरीज खेलने नहीं गई है। इस हमले के बाद से पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात में अपने घरेलू मैच खेलता आ रहा था।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड, पाकिस्तान में एक बार फिर से क्रिकेट को जिंदा करने के लिए हरसंभव मदद कर रहा है।

Updated on:
21 Oct 2019, 9:43 AM IST
Published on: