क्रिकेट

इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज स्क्वाड का ऐलान, शाई होप होंगे कप्तान

West Indies T20I Squads against England and Ireland: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाले तीन-तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा की है।
2 min read
Jun 03, 2025
West Indies
वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम ( Photo Credit- Cricket West Indies)

West Indies T20I Squads against England and Ireland: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने 6-10 जून तक इंग्लैंड के खिलाफ और 12-15 जून तक आयरलैंड के खिलाफ आयोजित होने वाले तीन-तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा की है। यह सीरीज नवनियुक्त टी-20 कप्तान शाई होप के लिए पहली होगी। इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए वेस्टइंडीज टीम में जेसन होल्डर की वापसी हुई है, जिन्होंने आखिरी बार फरवरी 2024 में सबसे छोटे प्रारूप में कैरेबियाई टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

पिछले साल बारबाडोस में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच के दौरान चोटिल हुए आंद्रे रसेल की टीम में वापसी हुई है, लेकिन उन्हें केवल दौरे के इंग्लैंड के लिए चुना गया है। वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल) में लंबे समय तक खेलने के बाद निकोलस पूरन ने दोनों सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

टेस्ट कप्तान रोस्टन चेस इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद 13 से 21 जून तक बारबाडोस में होने वाले टेस्ट सीरीज शिविर में अपने साथियों के साथ शामिल होंगे। यह शिविर सर फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले आयोजित किया जाएगा।

जहां तक आयरलैंड खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की बात हो ब्रैंडन किंग को वेस्टइंडीज टीम में नहीं चुना गया है। वेस्टइंडीज ब्रेकआउट लीग के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले और 2016 आईसीसी अंडर-19 विश्व कप टीम के सदस्य जेड गूली को रोस्टन चेस के स्थान पर पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है। ब्रैंडन किंग की जगह फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज कीसी कार्टी को शामिल किया गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज स्क्वाड

शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग (उप कप्तान), एविन लुईस, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज स्क्वाड

शाई होप (कप्तान), कीसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड, जेड गूली, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, एविन लुईस, गुडाकेश मोटी, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड (उप कप्तान), रोमारियो शेफर्ड।

Also Read
View All
Women’s T20 WC: डैनी व्याट-हॉज की फिफ्टी से इंग्लैंड की वेस्टइंडीज पर शानदार जीत, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

वैभव के बाद एक और सूर्यवंशी चमका, 19 चौके-6 छक्कों के दम पर आशीर्वाद का तूफानी शतक

IND A vs SL A Test: रुतुराज, साई और पडिक्कल के पास टेस्ट टीम में जगह बनाने का मौका, कल से खेला जाएगा श्रीलंका ए के खिलाफ टेस्ट मैच

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में वापसी से पहले बेन स्टोक्स ने सबसे सामने मांगी माफी, नाइटक्लब कांड के चलते किया था टीम से बाहर

भारतीय टीम का ड्रेसिंग रूम नहीं शेयर करेंगे वैभव सूर्यवंशी, कपड़े बदलने के लिए मिलेगा अलग कमरा, हर हरकत पर होगी नजर