क्रिकेट

वार्न, तेंदुलकर और लारा से पहले ‘सर’ की उपाधि से सम्मानित हुए एलिस्टर कुक

इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले एलिस्टर कुक ने इसी साल भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान संन्यास लिया था।
less than 1 minute read
Dec 29, 2018
alastair cook
वार्न, तेंदुलकर और लारा से पहले 'सर' की उपाधि से सम्मानित हुए एलिस्टर कुक

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को उनके क्रिकेट के क्षेत्र में योगदान के लिए नए साल के उपलक्ष्य में नाईटहुड की उपाधि से नवाजा गया है। इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले कुक ने इसी साल भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान संन्यास लिया था। आपको बता दें कि विश्व के महानतम खिलाड़ियों में शामिल सचिन तेंदुलकर, शेन वार्न और ब्रायन लारा इस उपाधि से अभी भी वंचित हैं।


इयान बॉथम के बाद उपाधि पाने वाले पहले क्रिकेटर-
सर इयान बॉथम के बाद नाईटहुड की उपाधि पाने वाले कुक पहले क्रिकेटर हैं। हलाकि बॉथम को सर की उपाधि उनके क्रिकेट के लिए नहीं बल्कि चैरिटी में योगदान के लिए मिली थी। बॉथम को यह उपाधि 2007 में मिली थी।

कुक के करियर पर एक नजर-
भारत के खिलाफ अपने करियर के अंतिम टेस्ट मैच में कुक ने 147 रनों की पारी खेली थी। साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए भी शतक जड़ा था। उन्होंने 161 टेस्ट मैचों में 33 शतकों की बदौलत 12,472 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए खेलते हुए कुक ने 4 एशेज सीरीज जीती, वह इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, इंग्लैंड के सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले व इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी रहे।

Published on:
29 Dec 2018 05:01 pm