6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईशान किशन के शतक से ईस्ट जोन 385/4, आखिर क्‍यों हुई वैभव-तिलक की लड़ाई? अजीत अगरकर की फोटो वायरल, जानें क्‍या-क्‍या हुआ पहले दिन

Duleep Trophy 2026 Final के पहले दिन ईस्‍ट जोन ने अभिमन्‍यु ईश्‍वरन के 72, वैभव सूर्यवंशी के 44, शिखर मोहन के 85, कुमार कुशाग्र के 63* और ईशान किशन के 111* रन की मदद से अपनी पहली पारी में पहले दिन 4 विकट के नुकसान पर 385 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। इस मैच में पहले ही दिन कुछ ऐसा भी हुआ, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आइये पहले दिन के उन खास मोमेंट्स पर एक नजर डालते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 06, 2026

Duleep Trophy 2026 Final, vaibhav sooryavanshi tilak varma fight, Ajit Agarkar,

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा में हुई तीखी बहस। इनसेट में- मैच देखते अजीत अगरकर। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricketCentrl)

Duleep Trophy 2026 Final Day 1 Highlights: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले दिन पूरी तरह से ईस्ट जोन का दबदबा देखने को मिला है। कप्‍तान ईशान किशन के नाबाद शतक की बदौलत ईस्‍ट ने पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक स्‍कोर बोड पर चार विकेट खोकर 385 रन लगा दिए हैं। इस मुकाबले के पहले दिन कुछ ऐसे चौंकाने वाले मोमेंट्स भी सामने आए, जो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गए। आइये पहले दिन के कुछ खास मोमेंट्स के बारे में आपको बताते हैं।

तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को स्‍लेज करके उकसाया

ईस्‍ट जोन की पारी की शुरुआत में वैभव सूर्यवंशी काफी अच्‍छा खेल रहे थे। उन्‍होंने मोहम्‍मद सिराज के एक ओवर तीन बाउंड्री भी लगाई थीं। इसके बाद 11वें ओवर में साउथ जोन के कप्‍तान तिलक वर्मा ने ओपनिंग पार्टनरशिप को तोड़ने के लिए वैभव को स्लेज करते हुए कुछ बाते कही। उन्होंने वैभव से कहा, 'क्या यार ये उपकप्तान।'

इसके कुछ देर बाद ही दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। हालांकि, पूरी बातचीत क्या हुई थी, उसका तो पता नहीं चल सका। लेकिन, वैभव के काफी नजदीक आ गए थे। उन्होंने शारीरिक इशारेबाजी भी की। ऐसे में वैभव भी कहां पीछे हटने वाले थे। वह भी तिलक के सामने डंटे रहे। इसके बाद अंपायर ने बीच-बचाव कराते हुए दोनों को अलग किया। इस घटना के कुछ देर बाद ही वैभव सूर्यवंशी ने अपना विकेट गंवा दिया।

चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर की फोटो वायरल

बीसीसीआई ने हाल ही में मुंबई स्थित मुख्यालय में रिव्यू मीटिंग की थी। इस मीटिंग में हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया समेत कई कई अन्य अधिकारी पहुंचे थे, लेकिन चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर नहीं गए थे। वह ऑनलाइन भी नहीं जुड़े। जब वह दलीप ट्रॉफी का फाइनल देखते एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में नजर आए तो कैमरे में कैद हो गए। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ईशान किशन ने शतक के साथ पूरे किए 4000 रन

ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल के पहले दिन ही अपना शतक पूरा कर लिया। यह उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10वां शतक है। इसके साथ ही उन्‍होंने फर्स्‍ट क्‍लास करियर में अपने 4000 रन भी पूरे कर लिए।

वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक से चूके

वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में सधी हुई शुरुआत की थी। उन्‍होंने मोहम्‍मद सिराज की गेंदबाजी में तेजी से रन भी बटौरे, लेकिन वह एक बार फिर अर्धशतक से चूक गए। वह 44 रन बनाकर मिलंद का शिकार हुए। असल में वैभव अपने चिरपरिचित अंदाज में बाउंसर गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्‍कर में मिड विकेट की ओर कैच दे बैठे। इस तरह ईस्ट जोन को पहला झटका 100 के स्कोर पर लगा।

मोहम्‍मद सिराज ने लुटाए सबसे ज्‍यादा रन

ईस्‍ट जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन की टीम में शामिल होने वाले मोहम्‍मद सिराज पहले दिन सबसे महंगे साबित हुए। जहां सभी गेंदबाजों पांच के आसपास की इकॉनमी या इससे भी कम की इकॉनमी से रन दिए। वहीं, सिराज ने करीब 7 की इकॉनमी से रन लुटाए और कोई विकेट भी नहीं ले पाए। सिराज ने 14 ओवर में 96 रन दिए।