6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Duleep Trophy 2026 Final: मोहम्मद सिराज ने लुटाए सबसे ज्यादा रन, वैभव सूर्यवंशी ने भी नहीं बख्‍शा

Vaibhav Sooryavanshi takes on Mohammed Siraj: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में मोहम्‍मद सिराज अब तक सबसे ज्‍यादा मार खाने वाले गेंदबाज रहे हैं। जब उनका सामना वैभव सूर्यवंशी हुआ तो उन्‍होंने भी सिराज की जमकर खबर ली। सिराज ने करीब साढ़े छह के इकॉनमी से रन लुटाए हैं और कोई विकेट भी नहीं मिला है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 06, 2026

Vaibhav Sooryavanshi takes on Mohammed Siraj

शॉट खेलते वैभव सूर्यवंशी। इनसेट में- मोहम्‍मद सिराज। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट )

Vaibhav Sooryavanshi takes on Mohammed Siraj: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार से चेन्नई के एमए ​​चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी ईस्‍ट जोन पहले बल्‍लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में चायकाल तक 54 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए हैं। अभिमन्‍यु ईश्‍वरन 72 रन बनाकर रन आउट हुए हैं, तो वैभव सूर्यवंशी (44) अर्धशतक से चूक गई। पहले दिन की खास बात ये रही कि सीनियर टीम इंडिया के पेसर मोहम्मद सिराज की सबसे ज्‍यादा धुनाई है। वहीं, जब उनका सामना वैभव सूर्यवंशी से हुआ, तो उन्‍होंने भी इस सीनियर की जमकर रेल बनाई। वैभव ने एक ही ओवर में तीन बाउंड्री लगाईं।

वैभव और ईश्वरन ने दिलाई शानदार शुरुआत

अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे सूर्यवंशी ने पहले सेशन में ईस्ट जोन को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। इस जोड़ी ने नॉकआउट मैचों के दौरान बनाई गई अच्छी पार्टनरशिप को जारी रखा और अपनी टीम को जल्दी सेटल होने में मदद की। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 14.4 ओवर में 100 रन की साझेदारी हुई।

जब मोहम्‍मद सिराज और वैभव सूर्यवंशी का हुआ आमना-सामना

वैभव 20 रन बनाकर खेल रहे थे कि इसी बीच सीनियर मोहम्‍मद सिराज 7वां ओवर लेकर आए। टीनेजर सनसनी ने ओवर की शुरुआत पॉइंट के पार चौके के लिए कट शॉट से की। अगली ही गेंद पर उन्होंने एक फुल डिलीवरी पर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से सीधा छक्का मारा।
इसके बाद सिराज ने राउंड द विकेट से बॉलिंग की, लेकिन फिर से स्लॉट में फुल बॉल फेंकी। सूर्यवंशी ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से वही शॉट खेला। इस बार बॉल रोप्स के ऊपर से नहीं गई, लेकिन फिर भी चार रन के लिए निकल गई, जिससे ओवर में तीन बाउंड्री लगीं।

मोहम्‍मद सिराज की हुई सबसे ज्‍यादा धुनाई

साउथ जोन की ओर से जहां किसी भी गेंदबाज ने 5 के ऊपर के इकॉनमी रेट से रन नहीं दिए, वहीं मोहम्‍मद सिराज ने करीब साढ़े छह रन प्रति ओवर की इकॉनमी से रन लुटाए। इतना ही नहीं वह कोई विकेट भी नहीं ले सके। उन्‍होंने पहले दिन पहले दो सेशन में 11 ओवर में 70 रन लुटाए हैं। जबकि चामा वी मिलिंद सबसे किफायती गेंदबाज रहे, जिन्‍होंने 8 ओवर में सिर्फ 28 रन खर्चते हुए दो विकेट अपने नाम किए। उन्‍होंने वैभव सूर्यवंशी (44) और शिखर मोहन (85) को अपना शिकार बनाया।