6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDW vs PAKW: भारत के खिलाफ 55 रन पर ढेर होने वाला पाकिस्तान एशिया कप जीतने का प्रबल दावेदार, टीम के मेंटर ने बताई वजह

Women’s Asia Cup 2026 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को 7 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद पाकिस्तान टीम के मेंटर वहाब रियाज को भरोसा है कि उनकी टीम अब भी एशिया कप की ट्रॉफी जीत सकती है।
2 min read
Google source verification
India Women vs Pakistan Women

भारत बनाम पाकिस्तान वूमेंस टी20 (फोटो- ACC X)

Wahab Riaz on Pakistan Women's Team: वूमेंस एशिया कप 2026 में शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय वूमेंस टीम के खिलाफ पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान की टीम सिर्फ 55 रन पर ढेर हो गई और 56 रन के लक्ष्य को वूमेंस इन ब्ल्यू ने 9वें ओवर में ही हासिल कर लिया। इसके बावजूद पाकिस्तान टीम के मेंटर वहाब रियाज का मानना है कि टीम अब भी चैंपियन बन सकती है।

रियाज ने बताई चैंपियन बनने की वजह

पाकिस्तान की हार के बाद रियाज ने कहा, "मेरा मानना है कि हमारी टीम के सभी खिलाड़ी बहुत काबिल हैं। उन्हें बस खुद पर भरोसा करने की जरूरत है। हमारा अगला मैच हांगकांग के खिलाफ है। हम वापस जाकर बात करेंगे कि हमने भारत के खिलाफ क्या गलत किया। हम वही गलतियां नहीं करेंगे। मेरा अब भी मानना है कि पाकिस्तान इस एशिया कप में ट्रॉफी उठाने वाली सबसे अच्छी टीम है क्योंकि हालात हमारे लिए बहुत अच्छे हैं।" एशिया कप के लिए पाकिस्तान वूमेंस टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। सात खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। पूर्व कप्तान सना मीर ने इस फैसले के लिए पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट की आलोचना की।

कप्तान के वहाब रियाज ने किया डिफेंड

सना मीर की आलोचना पर वहाब रियाज ने कहा, "हमने भविष्य को ध्यान में रखकर बदलाव किए हैं। जो खिलाड़ी पहले खेल रहे थे, उन्होंने बहुत सारे वर्ल्ड कप और एशिया कप खेले हैं, लेकिन हमें नतीजे नहीं मिल रहे थे। इसलिए आने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम बनाने के लिए नए चेहरों और नई लड़कियों को लाने का समय आ गया था। यह इस बारे में नहीं है कि हमने किसे पीछे छोड़ दिया। हमें असलियत देखनी होगी। जिन लड़कियों को बाहर रखा गया, वे बिल्कुल भी परफॉर्म नहीं कर रही थीं। मुझे लगता है कि नई लड़कियों को टीम में लाकर हमने सही कदम उठाया।"

भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में 55 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने 8.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। पाकिस्तान ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच हांगकांग के खिलाफ सोमवार को खेलेगी। इस मैच में पाकिस्तान को जीत दर्ज करनी होगी, नहीं तो टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।