क्रिकेट

हरभजन सिंह ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ, देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने आज संसद के उच्च सदन राज्यसभा में शपथ ली है। बता दें कि वह आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। राज्यसभा में शपथ का एक वीडियो, उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2022, 5:04 PM IST
harbhajan_singh_rajysabh.jpg
Harbhajan Singh

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने आज राज्यसभा में मेंबर के रूप में शपथ ली है। बता दें कि हाल ही में क्रिकेटर हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब से राज्यसभा सांसद बनाया गया हैं। उन्होंने अपनी शपथ का एक वीडियो ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वह राज्यसभा में शपथ लेते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने यह शपथ अपनी मातृभाषा पंजाबी में ली है। इसके साथ ही उन्होंने एक नई पारी का आगाज कर दिया है। बता दें कि वह भारत के एक सफल स्पिन गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने कई मौकों पर अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम को जीत दिलाई है

ट्विटर हैंडल पर वीडियो किया शेयर

गौरतलब है कि 18 जुलाई 2022 सोमवार के दिन राज्यसभा और लोकसभा यानी संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। और इसी दिन देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा में मेंबर के रूप में शपथ ली। और इन नवनिर्वाचित सदस्यों में क्रिकेटर हरभजन सिंह भी थे जिन्होंने आज संसद के उच्च सदन राज्यसभा में पंजाबी भाषा में शपथ ली है।

यह भी पढ़ें : जानें स्मृति मंधाना के बारे में कुछ रोचक बातें

उन्होंने शपथ का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। शपथ लेते हुए वह वीडियो में यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि 'मैं हरभजन सिंह, आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेता हूँ। मैं भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखूंगा। मैं पंजाब और राष्ट्र के लोगों के लिए अपनी पूरी निष्ठा से काम करूंगा जय हिंद, जय भारत' हरभजन सिंह ने ये सारी बातें पंजाबी भाषा में कहीं हैं।

गौरतलब है कि टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने कुल 417 टेस्ट विकेट लिए हैं। इसके अलावा 236 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 269 विकेट दर्ज हैं जबकि 28 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने 25 विकेट झटके हैं, टी-20 मन 12 रन देकर चार विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

यह भी पढ़ें : ललित मोदी ने कहा 'मैं भगौड़ा नहीं हूं' सुस्मिता सेन के साथ दोस्ती को लेकर कही ये बड़ी बात

Updated on:
18 Jul 2022, 5:04 PM IST
Published on: