क्रिकेट

IPL 2024: धोनी के एक छक्के ने CSK को हरवा दिया, कार्तिक ने भी मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

दिनेश कार्तिक ने बताया कि कैसे धोनी के छक्के ने आरसीबी की मैच जीतने में मदद की। कार्तिक ने कहा, 'आज सबसे अच्छी एमएस धोनी का वह 110 मीटर का छक्का था। धोनी ने गेंद मैदान के बाहर मार दी और हमें नई गेंद मिल गई। जिसने मैच में काफी मदद की।'

2 min read

MS Dhoni, RCB vs CSK, IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी के फैंस हमेशा उस एक छक्के की तारीफ करते हैं जो उन्होंने 2011 के वर्ल्ड कप फ़ाइनल में मारा था। हालांकि पूर्व खब्बू बल्लेबाज गौतम गंभीर का कहना है कि उस एक छक्के ने भारत को वर्ल्ड कप नहीं जिताया था। धोनी के उस एक छक्के ने भारत को वर्ल्ड कप जिताया या नहीं ये एक बहस का विषय है। लेकिन शनिवार को उनके एक छक्के ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) कि उम्मीदों में पानी फेर दिया और टीम करो या मरो मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हार गई।

इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। अबतक खेले गए 17 आईपीएल सीज़नों में सीएसके ने 15 सीजन खेले हैं और यह मात्र तीसरी बार है जब टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है। मैच के बाद आरसीबी के विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने बताया कि कैसे धोनी के छक्के ने आरसीबी की मैच जीतने में मदद की। कार्तिक ने कहा, 'आज सबसे अच्छी एमएस धोनी का वह 110 मीटर का छक्का था। धोनी ने गेंद मैदान के बाहर मार दी और हमें नई गेंद मिल गई। जिसने मैच में काफी मदद की।'

यहां तक कि विराट कोहली ने भी स्वीकार किया कि नई गेंद ने आरसीबी के लिए बड़ा अंतर पैदा किया। दरअसल, मैच में रुक -रुक कर बारिश होने के वजह से मैदान के कुछ हिस्से में घास गीली थी। गीले ग्राउंड से पुरानी गेंद काफी गीली हो गई थी और गेंदबाज इसे ग्रिप नहीं कर पा रहे थे। शायद इसी वजह से लॉकी फर्ग्यूसन के हाथ से गेंद छूट रही थी और उन्हों दो बीमार डाले थे। जो नो बॉल में तब्दील हो गए थे। लेकिन आखिरी ओवर में नई गेंद आने से यश दयाल को फायदा हुआ और उन्होंने बेहतर नियंत्रण दिखाया।

पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद दूसरी ही गेंद पर धोनी को स्वप्निल सिंह के हाथों कैच करवा दिया। अगली चार गेंदों पर यश दयाल ने डॉट, सिंगल, डॉट और डॉट डालकर आरसीबी को 27 रन से जीत दिलाने और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में अहम भूमिका निभाई। दूसरी ओर सितारों से सजी सीएसके टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

Published on:
19 May 2024 01:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर