MS Dhoni: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मौजूदा सीजन में एमएस धोनी ने मैदान पर उतर सबसे उम्रदराज कप्तान के रिकॉर्ड में सुधार किया है।
MS Dhoni oldest captain in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का 25वां मुकाबला पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। एल्बो इंजरी के चलते नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के आईपीएल 2025 से बाहर होने के बाद एक बार फिर एमएस धोनी के हाथों में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की बागडोर है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मौजूदा सीजन में एमएस धोनी ने मैदान पर उतर सबसे उम्रदराज कप्तान के रिकॉर्ड में सुधार किया है। अब वह 43 वर्ष 278 दिन की उम्र में IPL 2025 में बतौर कप्तान मैदान पर उतरे हैं।
यहां यह बताना जरूरी है कि इससे पहले एमएस धोनी ने आखिरी बार आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की थी, जहां उनकी टीम ने गुजरात टाइटंस को हराकर अपना पांचवां खिताब जीता था। उस दौरान कप्तान एमएस धोनी की उम्र 41 वर्ष 326 दिया। एमएस धोनी के बाद IPL इतिहास के दूसरे सबसे उम्रदराज कप्तान शेन वार्न हैं, जो 2011 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते समय 41 वर्ष और 249 दिन के थे।
महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स) - 43 वर्ष 278 दिन (vs KKR, 2025)
शेन वार्न (राजस्थान रॉयल्स)- 41 वर्ष 249 दिन (vs MI 2011)
एडम गिलक्रिस्ट (किंग्स इलेवन पंजाब) - 41 वर्ष 185 दिन (vs MI, 2023)
राहुल द्रविड़ (राजस्थान रॉयल्स) - 40 वर्ष 133 दिन (vs MI, 2013)
सौरव गांगुल ( पुणे वारियर्स) - 39 वर्ष 316 दिन (vs KKR, 2012)