क्रिकेट

‘हमें कुछ बदलाव करने पड़ेंगे’, IPL में चौथी हार के बाद भड़के कप्तान अजिंक्य रहाणे, अपने इन प्लेयर्स के सिर फोड़ा ठीकरा

CSK vs KKR Match Highlights: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके से मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 160 रन ही बना […]

2 min read
Apr 15, 2026
KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे। (photo - IPL)

CSK vs KKR Match Highlights: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके से मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 160 रन ही बना सकी। यह केकेआर की इस सीजन के पांचवें मैच में चौथी हार है। अब यहां से उसकी मुश्किलें बढ़नी शुरु हो गई हैं। इस हार के लिए केकेआर के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे काफी निराश नजर आए और उन्‍होंने अपने बल्‍लेबाजों को दोषी ठहराते हुए अगले मैच में कुछ बदलाव की बात भी कही।

पावरप्ले में कम रन बनाने पर जताई नाराजगी

मैच के बाद रहाणे ने कहा कि मुझे लगा कि गेंदबाजी में हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इस विकेट पर 190 रन बनाना बहुत अच्छा था, खासकर पावरप्ले में उन्होंने जो 70 के आसपास रन बनाए थे। उसके बाद उन्हें 190 पर रोकना हमारी गेंदबाज़ी यूनिट का शानदार काम था। हम बल्‍लेबाजी की शुरुआत में पावरप्ले में सिर्फ 36 या 37 रन ही बना पाए। बीच के ओवरों में स्पिनरों को मारना थोड़ा मुश्किल था। हालांकि विकेट बहुत अच्छा था। हमें एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी, जो आखिर तक बल्लेबाजी करे और फिर मैच को खत्म करे।

'हमें कुछ बदलाव करने पड़ेंगे'

आपको कहां लगता है कि सुधार करने की जरूरत है? इस सवाल पर उन्‍होंने कहा कि हमने सोचा था कि जो कॉम्बिनेशन हमने पिछले मैच में रखा था, वही इस मैच में भी अच्छा रहेगा। इस समय हालात मुश्किल हैं। हम मैच नहीं जीत रहे हैं, यह मुश्किल है। एक ग्रुप के तौर पर हम सभी के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि हम पॉज़िटिव रहें, अपना सिर ऊंचा रखें और बस मौजूदा पल पर ध्यान दें। हमें ड्रेसिंग रूम में बैठकर कॉम्बिनेशन के बारे में फिर से सोचना होगा। हमें कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। अगर नतीजे आपके पक्ष में आ रहे हैं, तो सब ठीक है। लेकिन अगर नतीजे आपके पक्ष में नहीं आ रहे हैं, तो आपको कॉम्बिनेशन के बारे में सोचना पड़ता है।

'कार्तिक त्‍यागी में जबरदस्‍त टैलेंट'

कार्तिक त्यागी की गेंदबाजी को लेकर उन्‍होंने कहा कि इसका पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है। वह नेट्स में बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और उनमें जबरदस्त टैलेंट है। जिस रफ्तार से वह इस समय गेंदबाजी कर रहे हैं, वह कमाल की है। इसलिए मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। हर मैच के साथ वह अपने हुनर ​​को और बेहतर बना रहे हैं।

सीएसके के स्पिनरों की तारीफ की

वहीं, रहाणे ने सीएसके के स्पिनरों को लेकर कहा कि अगर आप सीएसके के तीनों स्पिनरों को देखें, तो उन्होंने भी बहुत अच्छी गेंदबाजी की। बल्लेबाज़ों के लिए बड़े छक्के मारना आसान नहीं था। हां, अगर गेंद बहुत ज़्यादा फ़ुल लेंथ पर डाली जाती, तो यह आसान होता। गेंद को पीछे धकेलकर फिर उसे क्रॉस-बैटेड शॉट मारना बल्लेबाजों के लिए आसान विकल्प नहीं था। दोनों तरफ से स्पिनरों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की।

Published on:
15 Apr 2026 07:45 am
Also Read
View All