चेन्नई (Chennai Super Kings)अपना पहला मैच जीतने के बाद लय खो दी है। उसके सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (Murali Vijay) और शेन वाटसन (Shane Watson) अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। मध्यक्रम में फॉफ डू प्लेसिस ही हर मैच में अपना योगदान दे रहे हैं....
राजय सिंह परिहार. रायपुर। आईपीएल-13 (IPL 13) में शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना चौैथा मैच खेलने जा रही हैं। अब तक चेन्नई अपने 3 में से एक मैच जीत हासिल कर सबसे निचले पायदान पर है। वहीं, हैदराबाद भी तीन मैचों में एक ही जीत हासिल सकी है। हालांकि, रन रेट के हिसाब से हैदराबाद चेन्नई से एक पायदान ऊपर है। ऐसे में शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में दोनों की बीच रोमांचक भिड़ंत होने की पूरी उम्मीद है। अपने शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद हैदराबाद ने तीसरे मैच में दिल्ली के खिलाफ शानदार वापसी की है और पहली जीत हासिल करने में सफल रही। ऐसे में हैदराबाद का पलड़ा भारी और आज का मैच एसआरएच जीत सकती है।
दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद के खिलाडिय़ों ने सामूहिक रूप से अच्छा प्रदर्शन किया था। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और जॉनी बेयरेस्टो की शानदार शुरुआत दिलाई, फिर केन विलियमसन और अब्दुल समद ने मध्यक्रम में संभलकर बल्लेबाजी की, जिसके कारण हैदराबाद 160 रन से ज्यादा स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
वहीं, गेंदबाजी में पहली बार भुवनेश्वर कुमार ने विकेट निकाले। राशिद खान, खलील अहदम और टी नटराजन ने उनका शानदार साथ निभाया। इस कारण दिल्ली जैसी युवा टीम को हराने में सनराइजर्स सफल रहे। चेन्नई के खिलाफ भी यह लय हैदराबाद को बरकरार रखनी होगी और सलामी बल्लेबाजों के साथ मध्यक्रम में केन विलियमसन और अब्दुल समद पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी, जिससे चेन्नई के खिलाफ 180 रन तक का स्कोर खड़ा कर सकें। भुनेश्वर कुमार, राशिद खान और खलील अहमद पर चेन्नई के बल्लेबाजों को रोकने की जिम्मेदारी रहेगी, जिससे वे ज्यादा बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकें। अब बात करते हैं चेन्नई सुपर किंंग्स की।
चेन्नई अपना पहला मैच जीतने के बाद लय खो दी है। उसके सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और शेन वाटसन अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। मध्यक्रम में फॉफ डू प्लेसिस ही हर मैच में अपना योगदान दे रहे हैं। लेकिन एमएस कप्तान धोनी, केदार जाधव और रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। चौथे मैच में हैदराबाद के खिलाफ बड़ी स्कोर बनाने के लिए सलामी बल्लेबाज मुरली और वाटसन के अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी व केदार जाधव को बड़ी पारी खेलनी पड़ेगी।
कप्तान धोनी हैदराबाद के खिलाफ अंबाती रायुडू और इमरान ताहिर को मौका दे सकते हैं। रायुडू के आने से मध्यक्रम में प्लेसिस का अच्छा साथ मिल सकता है। गेंदबाजी में भी रविंद्र जडेजा, जोश हेजलवुड, दीपक चाहर को विकेट निकालना पड़ेगा। पीयूस चावल व सैम कुरैन को अपना फार्म जारी रखना होगा। अगर इमरान ताहिर खेलते हैं, तो उनमें हैदराबाद की बल्लेबाजों लगाम कसने की क्षमता है। कुल मिलाकर दोनों टीमों की मैच में हार-जीत की संभावना 50-50 फीसदी है।