15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND-W vs ZIM-W 1st T20I: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया आसान लक्ष्य, नंदिनी शर्मा ने झटके दो विकेट

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच रायपुर में पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 17 Oct 2026, 1:02 AM IST

ind w vs zim w t20i

भारतीय महिला क्रिकेट टीम। (Photo- x/@BCCIWomen)

India Women vs Zimbabwe Women: जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में भारत को जीत के लिए 115 रन का लक्ष्य दिया है। जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए थे।

जिम्बाब्वे की शुरुआत रही खराब

भारतीय टीम से टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी जिम्बाब्वे टीम की शुरुआत खराब रही। जिम्बाब्वे ने पहले ही ओवर में बिलव्ड बिजा का विकेट गंवा दिया। बिलव्ड बिजा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। इसके बाद केलिस नधलोवु ने मोडेस्टर मुपाचिकवा के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 56 गेंदों में 53 रन की साझेदारी की।

मोडेस्टर मुपाचिकवा 26 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद नधलोवु ने शार्ने मेयर्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 22 रन की साझेदारी की। नधलोवु 44 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद शार्ने मेयर्स और न्याशा ग्वानजुरा ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 28 गेंदों में 31 रन जोड़े। मेयर्स 33 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों संग 43 रन बनाकर नाबाद रहीं।

बिलव्ड बिजा, न्याशा ग्वानजुरा और मिशेल मावुंगा, ने मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन किया। बिलव्ड बिजा खाता नहीं खोल सकीं। न्याशा ग्वानजुरा ने टीम के लिए सिर्फ 9 रन का योगदान दिया, जबकि मिशेल मावुंगा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं।

नंदिनी शर्मा ने लिए दो विकेट

नंदिनी शर्मा भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 4 ओवरों में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। श्री चरणी ने 4 ओवरों में 14 रन देकर 1 विकेट लिया। क्रांति गौड़ और अरुंधति रेड्डी ने 1-1 विकेट लिया।

भारत के लिए शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा ने भी गेंदबाजी की, लेकिन विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सकी। शेफाली वर्मा ने 3 ओवर में 20 रन जबकि दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 22 रन दिए।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

जिम्बाब्वे की महिला टीम: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, मिशेल मावुंगा, न्याशा ग्वानजुरा, फ्रांसिस्का चिपारे, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे, तेंडाई मकुशा।