क्रिकेट

IPL 2020: ऋतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारी से जीती चेन्नई, पंजाब की मुश्किलें बढ़ीं

Highlights सीजन के आखिरी मैच को जीतकर सीएसके ने टूर्नामेंट से विदाई ली। ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार पारी खेली, जिन्होंने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया।

less than 1 minute read
CSK and kingXI

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के दिए 154 रनों के लक्ष्य को केवल एक विकेट खोकर सात गेंद रहते ही पा लिया। चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार पारी खेली, जिन्होंने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया। वही फाफ डु प्लेसी ने 48 और अंबाती रायडु ने 27 रनों की पारी खेली। रुतुराज गायकवाड़ 62 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 49 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और एक सिक्स लगाया है।

आईपीएल के 53 मैंच में रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स ने किग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के खिलाफ टॉस जीत लिया । उसने गेंदबाजी का फैसला लिया। सीएसके के लिए ये मैच इस सीजन का आखिरी मैच था। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को प्लेऑफ में अपनी जगह कायम करने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना था।

सीएसके के पास इस मैच में कुछ भी खोने के लिए नहीं था, लेकिन पंजाब की टीम के लिए ये जीवन-मरण का प्रश्न था। अब पंजाब को भी वापस भारत लौटना होगा। हाल ही में राजस्थान रॉयल्स (RR) से सात विकेट से हराने के बाद पंजाब की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। के एल राहुल (KL Rahul) की टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर प्लेआफ की संभावना प्रबल की थी। इस हार के साथ पंजाब टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

Updated on:
01 Nov 2020 07:42 pm
Published on:
01 Nov 2020 03:43 pm